सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

हम भाखड़ा का 9 हजार क्यूसेक से एक क्यूसेक भी कम पानी नहीं लेंगे: चौ. अभय सिंह चौटाला

25 मई को पंजाब हरियाणा बॉर्डर के रास्ते को बंद करके सांकेतिक बंद किया जाएगा जिसमें पंजाब नम्बर के सभी वाहनों को रोका जाएगा

पंजाब ने अगर फिर भी पानी नही दिया तो 1 जून से पंजाब बॉर्डर पर पक्के मोर्चे लगाएंगे

कहा – हम कांग्रेस से भी इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान करते हैं, अगर कांग्रेस सही में पानी के मुद्दे पर गंभीर है तो इस लड़ाई में साथ आए

हरियाणा औऱ पंजाब दोनों के सीएम डमी हैं, पंजाब सीएम को दिल्ली से केजरीवाल और हरियाणा के सीएम को दिल्ली से मनोहर लाल चलाते हैं

चंडीगढ़, 21 मई। पंजाब द्वारा भाखड़ा का पानी न देने पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सुबह राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उसके बाद जाट भवन, चंडीगढ़ में इनेलो की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के बाद अभय सिंह चौटाला ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने 9 हजार की बजाय 5 हजार क्यूसेक पानी दिया है। प्रदेश में सिंचाई के लिए ही नहीं बल्कि लोगों और मवेशियों के लिए पीने का भी पानी नहीं हैं। 25 मई को पंजाब हरियाणा बॉर्डर के रास्ते को बंद करके सांकेतिक बंद किया जाएगा जिसमें पंजाब नम्बर के सभी वाहनों को रोका जाएगा। अंबाला जॉन में पंजाब के दो बॉर्डर है उनमें प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा के नेतृत्व में बंद करेंगे। सिरसा बॉर्डर पर अदित्य देवीलाल के नेतृत्व और नरवाना बॉर्डर पर वे स्वयं पंजाब के रास्ते को गुरुग्राम जॉन और जींद जिला मिलकर बंद करेंगे।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पानी के मुद्दे पर भाजपा राजनीति कर रही है। हम भाखड़ा का 9 हजार क्यूसेक से एक क्यूसेक भी कम पानी नहीं लेंगे। पंजाब ने अगर फिर भी पानी नही दिया तो 1 जून से पंजाब बॉर्डर पर पक्के मोर्चे लगाएंगे। हम कांग्रेस से भी आह्वान करते हैं कि पानी की इस लड़ाई में हमारे साथ शामिल हो। अगर कांग्रेस सही में पानी के मुद्दे पर गंभीर है तो इस लड़ाई में साथ आए।
अभय चौटाला ने कहा कि पंजाब सीएम भगवंत मान रात को 8 बजे जीतकर सोते हैं। हरियाणा औऱ पंजाब दोनों के सीएम डमी है। पंजाब सीएम को दिल्ली से केजरीवाल और हरियाणा के सीएम को दिल्ली से मनोहर लाल चलाते हैं।
प्रदेश के अंदर शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त की है। सरकार शिक्षा क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकारी स्कूलों में एडमिशन बढ़ाने की व्यवस्था करें। टीचर्स की भर्ती करें और एचकेआरएन से हटाए गए टीचर्स को पुन: नियुक्ति दे और पक्की भर्ती करें। इनेलो ने एक प्रस्ताव यह भी पारित किया है एसवाईएल की लड़ाई फिर से शुरू की जाएगी।

संबंधित समाचार

कोहरे के कारण दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, 7-8 घंटे देरी से चल रही, यहां देखें गाड़ियों की लिस्ट

दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में कोहरे के कारण ट्रेन के पहिए थम गए हैं। दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई...

Gold Price: तनिष्क, कल्याण, जोयअलुक्कास, मालाबार पर आज क्या है सोने का रेट, कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड

मंगलवार को दोपहर 12.07 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने का भाव 5.08 प्रतिशत की जोरदार तेजी के...

ईरान के राष्ट्रपति ने दिया बातचीत का संकेत, अमेरिकी रुख पर सस्पेंस बरकरार

ईरान ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका के साथ उसकी वार्ता हो सकती है। वार्ता से पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img