सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

विजिलेंस ब्यूरो ने एएसआई और सीनियर सिपाही को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

चंडीगढ़, 2 मार्च, 2025 – पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही अपनी मुहिम के तहत रविवार को बरनाला जिले के थाना महल कलां में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) जग्गा सिंह (नंबर 636/बरनाला) और सीनियर सिपाही गुरप्रीत सिंह (नंबर 288/बरनाला) को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह खुलासा करते हुए ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन दोनों पुलिस कर्मचारियों को बरनाला शहर की एक महिला द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि महल कलां थाने में एक पुलिस केस दर्ज हुआ था, जिसमें उसके भाई को बाद में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी एएसआई और सीनियर सिपाही ने उसके भाई का मोबाइल फोन, घड़ी, सोने की चेन और 10,000 रुपये नकद वापस करने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें दोनों आरोपियों को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

संबंधित समाचार

एग्जाम देने जा रहे भाई-बहन की पीट-पीटकर हत्या, चाचा और उसके बेटे ने ही ले ली जान; इस बात से थे नाराज45

सीहोर में भाई-बहन की हत्या ने इलाके में सनसनी मचा दी है। यहां चाचा और उसके बेटे पर ही पीट-पीटकर मार डालने का आरोप...

‘मिडिल ईस्ट में जो हो रहा है, वह बहुत असामान्य है..’, अमेरिका-ईरान की जंग पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

अमेरिकी और इजरायल की ओर से ईरान के विभिन्न ठिकानों पर हमले लगातार जारी हैं। तो वहीं, ईरान भी बदले की आग में इजरायल...

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान असम में क्रैश, दो पायलट हुए शहीद

भारतीय वायुसेना का सुखोई विमान असम में क्रैश हो गया है। गुरुवार को विमान उड़ान भरने के बाद अचानक से रडार से लापता हो...

ताज़ा समाचार

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान असम में क्रैश, दो पायलट हुए शहीद

भारतीय वायुसेना का सुखोई विमान असम में क्रैश हो...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img