सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

तिरुपति बालाजी मंदिर में महिला श्रद्धालु को सांप ने काटा: दर्शन के लिए लाइन में लगी थी मोनिका, डसते ही निकली चीख

तिरुपति बालाजी मंदिर में एक महिला श्रद्धालु को सांप ने काट लिया है। तेलंगाना के भूपालपल्ली की एक भक्त मोनिका, मंदिर में दर्शन के लिए आई थी। वह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी, तभी यह घटना घटी।आंध्र प्रदेश के तिरुमला से एक हिला देने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित प्रसिद्ध तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में बालाजी के दर्शन के लिए लाइन में इंतजार कर रही एक श्रद्धालु को सांप ने काट लिया। आज तड़के हुई इस घटना से तिरुमला में हलचल मच गई है।

300 रुपये देकर लाइन में लगी थी महिला
तेलंगाना के भूपालपल्ली की एक भक्त मोनिका, जो तिरुमला श्रीवारी के दर्शन के लिए 300 रुपये में लाइन में लगी थी, उसे सांप ने काट लिया। यह पता चलने पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट (TTD) स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और मोनिका को अश्विनी हॉस्पिटल ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, उसे बेहतर इलाज के लिए तिरुपति के SWIMS हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। पता चला कि महिला की हालत अभी स्थिर है।

TTD के सीनियर अधिकारी और सुरक्षाकर्मी अलर्ट
तिरुमला तिरुपति देवस्थनम ट्रस्ट ने मोनिका के घरवालों को सांप के काटने की खबर दे दी गई। दूसरी तरफ, TTD के सीनियर अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। स्टाफ उन लाइनों की अच्छी तरह से जांच कर रहा है जहां भक्त इंतजार कर रहे हैं। TTD के सीनियर अधिकारियों ने भक्तों को भरोसा दिलाया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित समाचार

सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़त की संभावना, एक्सपर्ट्स ने बताई वजहें

अमेरिका में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ट्रंप का वैश्विक आयात शुल्क बढ़ाना और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों ने वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता पैदा...

AI समिट में शर्ट क्यों उतारी?’, दिल्ली पुलिस ने एक और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को ग्वालियर से किया गिरफ्तार

दिल्ली AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस ने जो हरकत की उससे देश के Gen Z में खासी नाराजगी है। ये वहीं Gen Z...

गुरुग्राम: बॉयफ्रेंड ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, गर्लफ्रेंड हॉस्पिटल में एडमिट, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी लिव इन पार्टनर की बेरहमी से पिटाई कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार...

ताज़ा समाचार

सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़त की संभावना, एक्सपर्ट्स ने बताई वजहें

अमेरिका में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ट्रंप...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img