सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

‘अब देश को भी चलेगा पता, जब तुम्हारी गर्दन काट कर डालेंगे VIDEO, तैयार रहना’, जानिए किसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने खुलेआम दी धमकी?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार धमकी देता रहा है। वहीं, अब इस गैंग द्वारा एक बार फिर खुलेआम धमकी दी गई है। इसमें कहा गया है कि जब तुम्हारी गर्दन काट कर वीडियो डालेंगे, तब देश के लोगों को पता चलेगा।लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर खुलेआम धमकी दी है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफॉर्म पर धमकी भरा संदेश लिखा है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर, टॉयसन बिश्नोई (Hari Boxer, Tyson Bishnoi) ने पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस कर्मियों की हत्या पर नाराजगी जताई है।

पुलिस कर्मियों की हत्या की निंदा की
हरि बॉक्सर, टॉयसन बिश्नोई नाम के फेसबुक अकाउंट पर लिखा गया, ‘राम राम सभी भाइयों को, मैं हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई और टॉयसन बिश्नोई, जो ये गुरुदासपुर में हमारे देश के 2 काबिल और ईमानदार अफसर गुरनाम सिंह और अशोक कुमार को शहीद किया गया है, इसकी हम निंदा करते हैं।’

हमारे भाइयों को कर दिया शहीद
पोस्ट पर आगे लिखा गया, ‘इन आतंकवादियों ने हमारी भारत माता के 2 बेटों और हमारे भाइयों को शहीद किया है, इसका बदला हम खून से लेंगे। तुमने हमारे देश के 2 बेटे शहीद किए हैं। हम अब तुम्हारे 10 करेंगे।’

जहां मर्जी हो छिप जाओ
इसके साथ ही कहा गया, ‘जितने भी हमारे देश के गद्दार, जो अपने आप को गैंगस्टर बताते हैं। इन आतंकवादियों का साथ दे रहे हैं। तैयार हो जाओ, सबसे पहले तुम्हारा गला काटेंगे। जहां मर्जी छिप जाओ, अगर हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों या प्रशासन की तरफ आंख उठाओगे तो हम आंखे निकाल देंगे।’

तुम्हारी गर्दन काटने का डालेंगे वीडियो
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिखा, ‘हमें पता है कि कौन किसका साथ दे रहा है और अब देश को भी पता चलेगा जब तुम्हारी गर्दन काट कर वीडियो डालेंगे। तैयार रहना। लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप तुम्हें तुम्हारी इस गलती की सजा जरूर देगा। ऐसी गंदी मौत देगा की आगे से किसी की हिम्मत नहीं होगी, हमारी भारत मां या उनके बेटो की तरफ देखने की। जय श्री राम। भारत माता की जय।’

गुरदासपुर में बॉर्डर के पास 2 पुलिसकर्मियों की हत्या
बता दें कि पंजाब के गुरदासपुर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट रविवार को दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना अढियां (आदियां) गांव में दोरांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चेक पोस्ट पर हुई थी, जो बॉर्डर से महज 1-2 किलोमीटर दूर है।

सिर पर गोली मारे जाने के मिले निशान
मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) गुरनाम सिंह और होम गार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई है। दोनों ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ में तैनात थे और ड्यूटी पर थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं। एक का शव कुर्सी पर और दूसरे का रजाई में मिला था, ऐसा लगता है कि पुलिसकर्मियों की हत्या सोते समय की गई।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img