सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मोदी ने शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया, आज बंगाल को भी देंगे सौगात

प्रधानमंत्री मोदी असम और पश्चिम बंगाल को 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले असम और पश्चिम बंगाल को केंद्र सरकार की तरफ से यह बड़ा तोहफा होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Assam में कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में सड़क और शिक्षा से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। PM मोदी ने शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन भी किया, जो नॉर्थ-ईस्ट भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड फोर-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर होगा।
इसकी लागत करीब 22 हजार 860 करोड़ रुपये होगी। यह कॉरिडोर 166 किलोमीटर लंबा होगा और मेघालय-असम के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। शिलांग-सिलचर कॉरिडोर बनने से गुवाहाटी और सिलचर के बीच सफर का वक्त लगभग 8.5 घंटे से घटकर करीब 5 घंटे का रह जाएगा, जिससे व्यापार और इकोनॉमिक एक्टिविटीज को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी नेशनल हाईवे-306 पर एलिवेटेड कॉरिडोर (फेज-1) का भी शिलान्यास करेंगे, जो कैपिटल पॉइंट को सिलचर के रंगिरखारी पॉइंट को जोडे़गा। इससे सिलचर की बिजी सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा। साथ ही, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में आवागमन तेज होगा। इसके अलावा, PM मोदी करीमगंज जिले के पथारकंडी में नए कृषि महाविद्यालय का शिलान्यास करेंगे, जो यहां एग्रीकल्चर और रिसर्च को मजबूत करेगा।

इसके बाद PM मोदी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में करीब 18 हजार 680 करोड़ रुपये की तमाम प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें 420 किलोमीटर से ज्यादा लंबाई वाले नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स, खड़गपुर-मोरग्राम इकोनॉमिक कॉरिडोर, दुबराजपुर बाईपास और कई पुलों का निर्माण शामिल है। पढ़ें PM मोदी के असम और पश्चिम बंगाल दौरे से जुड़ा एक-एक अपडेट।

संबंधित समाचार

अमेरिका में भारतीयों ने ऐसे किया वीजा स्कीम में फ्रॉड, सुविधा दुकानों पर रचा नकली सशस्त्र डकैती का मंचन

अमेरिका ने 11 भारतीयों को वीजा स्कीम में फ्रॉड करने का दोषी ठहराया है। इसके बाद उन्हें जेल और जुर्माने की कड़ी सजा दी...

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध पर आया RSS का पहला बयान, कहा- ‘ये जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए’

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध पर संघ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। हरियाणा के समालखा में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा...

ब्यूरोक्रेसी की महाभारत, अर्जुन और भीष्म के वैचारिक युद्ध की कहानी है ‘एस्पिरेंट्स 3’, क्या उम्मीदों पर खरी उतरी नवीन कस्तूरिया की सीरीज?

एस्पिरेंट्स' सीजन 3 यूपीएससी के बाद की प्रशासनिक चुनौतियों और टूटते रिश्तों की कहानी है, जहां नवीन कस्तूरिया और जतिन गोस्वामी का अभिनय प्रभावित...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img