सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर किया हमला, यहां बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, इस बेस पर बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका है।मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग बढ़ती जा रही है। ईरान ने अमेरिकी और इजरायली हमलों के जवाब में करीब सभी सभी खाड़ी देशों को निशाना बनाया है और वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल व ड्रोन से स्ट्राइक की है। अब ईरान ने तुर्की में NATO के इंसर्लिक बेस पर हमला कर दिया है। डराने वाली बात ये है कि तुर्की में नाटो के इस बेस पर बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका है। इस हमले ने जंग के और घातक होने का खतरा बढ़ा दिया है।
50 न्यूक्लियर बम होने का अनुमान
ईरान इंतकाम के जुनून में सब कुछ भूल चुका है, वो बस अमेरिका और इजरायल से खामेनेई की मौत का बदला लेना चाहता है। इसके लिए वो लगातार हमले कर रहा है। अब ईरान ने तुर्की में NATO के बेस को निशाना बनाया है। ईरान ने तुर्की में नाटो के इंसिरलिक एयर बेस पर अटैक किया है। हमले के बाद ब्लास्ट और सायरन की आवाजें सुनाई दीं। जानकारी के मुताबिक इस अटैक को इंटरसेप्ट कर लिया गया। NATO के बेस पर अमेरिका के 50 न्यूक्लियर बम होने का अनुमान है। NATO समझौते के तहत अमेरिका ने यहां परमाणु बम स्टोर किए गए हैं जिसको ईरान ने निशाना बनाया है।

अब तक क्या पता लगा?
AFP के मुताबिक, तुर्की के इंसर्लिक एयर बेस पर सायरन सुनाई दिया है। ये बेस दक्षिण तुर्की में अदाना के पास है नाटो का है। इस घटना पर अब तक तुर्की की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बेस पर लगभग 3:25 बजे सायरन बजा, जो करीब 5 मिनट तक बजता रहा। बेस पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे शहर में काफी देर तक दमकल गाड़ियों और सुरक्षा बलों के सायरन सुनाई देते रहे। बता दें कि इससे पहले 4 मार्च को ईरान की एक मिसाइल को तुर्की के हवाई क्षेत्र में नाटो रक्षा द्वारा मार गिराया गया था।

जंग और ज्यादा भीषण हुई
अब मिडिल ईस्ट की जंग और ज्यादा भीषण हो गई है। ईरान खाड़ी देशों पर लगातार अटैक कर रहा है। इराक में फ्रांस के बेस पर अटैक किया है। ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका भी नॉन स्टॉप हमले कर रहा है। तेहरान पर लगातार एयर स्ट्राइक की जा रही है। लेबनान पर भी इजरायल लगातार बम बरसा रहा है।

संबंधित समाचार

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध पर आया RSS का पहला बयान, कहा- ‘ये जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए’

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध पर संघ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। हरियाणा के समालखा में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा...

ब्यूरोक्रेसी की महाभारत, अर्जुन और भीष्म के वैचारिक युद्ध की कहानी है ‘एस्पिरेंट्स 3’, क्या उम्मीदों पर खरी उतरी नवीन कस्तूरिया की सीरीज?

एस्पिरेंट्स' सीजन 3 यूपीएससी के बाद की प्रशासनिक चुनौतियों और टूटते रिश्तों की कहानी है, जहां नवीन कस्तूरिया और जतिन गोस्वामी का अभिनय प्रभावित...

पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदकर बुरी फंसी काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स, सस्पेंड हुआ फ्रेंचाइजी का X अकाउंट

द हंड्रेड ऑक्शन में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के बाद सनराइजर्स लीड्स फ्रेंचाइजी विवादों के घेरे में आ गई है। भारत में...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img