सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

अधिकारियों को दी हिदायत, खाद्य पदाथों के रखरखाव में कोताही बर्दाश्त नहीं

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को सेक्टर 3 स्थित हरियाणा एमएलए हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे हॉस्टल के कमरों में गए और वहां दी जा रही सुविधाओं और रखरखाव का जायजा लिया। विस अध्यक्ष ने हॉस्टल की कैंटीन, रसोई और कमरों की सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद वे व्यायामशाला और डोरमैटरी में भी गए। हरियाणा आतिथ्य सत्कार विभाग की कैंटीन की व्यवस्था से अध्यक्ष संतुष्ट नहीं दिखे। वहां सफाई की व्यवस्था विशेष रूप से खराब थी।


एमएलए हॉस्टल के पीछे बने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय व उसके आसपास की जगह का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में तैनात सुरक्षा जवानों के लिए भोजन, उनके ठहरने और दूसरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उस पर असंतोष प्रकट किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस बैरक खस्ताहाल में मिली और खाने का सामान भी अव्यवस्थित था। इस पर विस अध्यक्ष ने गंभीर संज्ञान लेते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी कि जवानों के लिए तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं समुचित रूप से की जानी चाहिए तथा खाद्य पदार्थों का रखरखाव सावधानीपूर्वक से करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
एमएलए हॉस्टल के बेहतर रखरखाव और व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए उन्होंने हरियाणा लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
फोटो कैप्शन :
मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा एमएलए हॉस्टल का औचक निरीक्षण करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सत्कार विभाग, लोक निर्माण विभाग आदि के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

संबंधित समाचार

CM भगवंत सिंह मान की कोशिशों का असर, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में इन्वेस्ट करने में दिखाई दिलचस्पी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए पंजाब में निवेश करने का यह सही समय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य...

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा, बोले- “हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!”

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में 'खाने में मिलावट' का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के लड़के से हारा समुद्र का सैलाब, उफनती लहरों में 4 घंटे तैर कर बचाई मां और छोटे भाई-बहन की...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक लड़के अपनी जान पर खेलकर मां समेत पूरे परिवार की खतरनाक समुद्री लहरों से जान बचाई। मां और...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img