सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा, बोले- “हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!”

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में अपनी स्पीच का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर भी शेयर किया और लिखा, “भारत में सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट खाने में मिलावट है। उन्होंने बताया कि दूध में यूरिया, सब्जियों में ऑक्सीटोसिन, पनीर में कास्टिक सोडा, मसालों में ईंट का चूरा, शहद में पीला रंग, मुर्गी के मांस में स्टेरॉयड और आइसक्रीम में डिटर्जेंट मिलाया जा रहा है। हम सब धीमा जहर पी रहे हैं! मैंने आज संसद में यह गंभीर मुद्दा उठाया। मेरा भाषण देखिए।”
राघव ने संसद में अपनी स्पीच के दौरान क्या कहा?
राघव चड्ढा ने संसद में अपनी स्पीच के दौरान कहा, “सर, आज मैं एक ऐसे विषय पर बात करना चाहता हूं जो लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। खाने में मिलावट का मुद्दा, जो खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सर, बाजार में शुद्धता का लेबल लगाकर फर्जी उत्पाद बेचे जा रहे हैं। दूध, मसाले, खाद्य तेल, पैकेज्ड फूड और पेय पदार्थों में असुरक्षित चीजें, हानिकारक केमिकल्स, हाई सैचुरेटेड फैट, शुगर या नमक मिले होते हैं। साथ ही भ्रामक न्यूट्रिशनल क्लेम्स चलाए जा रहे हैं, जो कहते हैं कि ये स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं, एनर्जी बूस्टिंग हैं। इन्हें बेचा जा रहा है।”

राघव चड्ढा ने कहा, “सर, स्थिति ये है कि अगर आप दूध खरीदते हैं तो उसमें यूरिया होता है, सब्जियों में ऑक्सीटोसिन, पनीर में स्टार्च और कास्टिक सोडा, आइसक्रीम में डिटर्जेंट पाउडर, फ्रूट जूस में सिंथेटिक फ्लेवर, आर्टिफिशियल कलर, खाद्य तेल में मशीन ऑयल, गरम मसालों में ईंट का पाउडर और लकड़ी का चूरा, चाय में सिंथेटिक कलर्स, चिकन या पोल्ट्री आइटम्स में एनाबोलिक स्टेरॉयड्स, शहद में शुगर सिरप और येलो डाई, यहां तक कि देसी घी जो मीठा होना चाहिए, वो वेजिटेबल ऑयल और वनस्पति से बनाया जाता है।”मां अपने बच्चे को यूरिया या डिटर्जेंट का मिक्स पिला रहीं, उन्हें जानकारी नहीं: राघव
राघव चड्ढा ने कहा, “सर, आप सोचिए कि अगर कोई मां अपने बच्चे को एक गिलास दूध देती है ये सोचकर कि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन है, मेरा बच्चा फिट बनेगा, तो वो ये नहीं जानती कि वह अपने बच्चे को यूरिया या डिटर्जेंट का मिक्स अपने बच्चे को पिला रही है। सर, रिसर्च दिखाती है कि मिल्क के 71% सैंपल्स में यूरिया है, 64% सैंपल्स में न्यूट्रलाइजर जैसे सोडियम बायकार्बोनेट पाए गए। यहां दूध का उत्पादन उतना नहीं है जितना दूध बेचा जा रहा है।”

राघव ने कहा, “सर, अगर आप सब्जियां या कोई अन्य सब्जी खरीदते हैं जिसे हम हेल्थ फूड मानते हैं, तो उसे ऑक्सीटोसिन इंजेक्ट करके बेचा जाता है ताकि वो ताजी, हरी दिखे और उसका ग्रोथ तेज हो। ऑक्सीटोसिन वो हानिकारक केमिकल है, जो चक्कर आना, सिरदर्द, हार्ट फेल्योर, इनफर्टिलिटी, कैंसर जैसी बीमारियां पैदा करता है। सर, 2014-15 से 2026 तक सभी सैंपल्स टेस्ट किए गए, उनमें से 25% मिलावटी पाए गए, मतलब हर 4 सैंपल में एक मिलावटी, पता नहीं कितने लोग बीमार हुए, अस्पताल गए या अपनी जान गंवाई।”

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img