सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

भारत के इस राज्य में लगे भूकंप के झटके, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

भारत के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में मंगलवार को भूकंप के कारण धरती हिल उठी है। आइए जानते हैं कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता कितनी रही है। भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप के तेज झटके महसूस किए जा रहे हैं। म्यांमार, तुर्की और अफगानिस्तान जैसे देशों में आए भूकंप में तो हजारों लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। इस कारण अक्सर भूकंप को लेकर लोगों के मन में डर बैठा होता है। इस बीच अब मंगलवार को भारत के उत्तराखंड राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में सुबह-सुबह ही भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?
नेशनल सेंटर फोर सिस्मॉलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार की सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। ये भूकंप मंगलवार 13 जनवरी को सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में धरती से 10 किलोमीटर भीतर था। अब तक इस भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप
आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी भूकंप आया था। ये भूकंप शाम 6 बजकर 25 मिनट पर आया था और इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र धरती से 90 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके अलावा सोमवार को सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर अफगानिस्तान में भी 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के केंद्र धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

क्यों आते हैं भूकंप?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हमारी धरती के नीचे कुल 7 टेक्टोनिक प्लेटें होती हैं। जानकारी के मुताबिक, ये सभी 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपने-अपने क्षेत्र में घूमते रहते हैं। हालांकि, घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें कई बार एक फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं। अब इनके टकराने के कारण घर्षण पैदा होता जिससे ऊर्जा निकलती है। ये ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं।

संबंधित समाचार

गुरुग्राम में बच्ची से रेप की असंवेदनशील जांच के लिए हरियाणा पुलिस को SC ने लगाई फटकार, SIT का किया गठन

गुरुग्राम में 4 साल की बच्ची के साथ हुए रेप के मामले में निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने महिला IPS अधिकारियों की...

सेना में स्थायी कमीशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, महिलाओं अधिकारियों को दिया हक; जानें पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सेना में स्थायी कमीशन को लेकर अहम फैसला सुनाया है। इस निर्णय में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन का हक...

तेल-अवीव के आसमान में जब इजरायल और ईरान की मिसाइलों के बीच हुआ भीषण युद्ध…आ गई रामायण और महाभारत सीरियल की याद, देखें

इजरायल और ईरान के बीच जंग के दौरान तेल-अवीव के आसमान में रोचक युद्ध देखने को मिला है। इसमें कुछ ईरानी मिसाइलों को इजरायल...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img