सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

500 रुपये में सिलेंडर दे रहे, प्लॉट दिए, किसानों को जमीन का मलिक बनाया: नायब सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र/फतेहाबाद 28 फरवरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद नगर पालिका की चेयरमैन प्रत्याशी मेघा बंसल और फतेहाबाद के जाखल मंडी नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल के समर्थन में जनसभाएं की। जनसभाओं में नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा तेज गति से कम कर रही है। 100 दिनों में ही 18 वादे पूरे किए और 10 पाइपलाइन में हैं। भाजपा महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर दे रही है। आज 15 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं और पात्र महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। सैनी ने कहा कि पट्टेदार किसानों को जमीन का मलिक बनाया गया है। 14 शहरों के 15 हजार परिवारों को प्लॉट दिए गए हैं, बाकी पत्रों को 12 मार्च के बाद प्लॉट देंगे। उसी तरह महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये भी बजट सत्र के बाद मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा भाजपा ने संकल्प पत्र के वादे के अनुसार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, पीजीआई और मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की सुविधा फ्री दी जा रही है। आज किसी मरीज को महंगे इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ता। इसी तरह हमने 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड दिया। बुजुर्गों के इलाज की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा सरकार उठा रही है। सैनी ने कहा कि ऐसे बहुत से ऐतिहासिक फैसले हैं जिनसे हरियाणा की जनता का जीवन बदला है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को जनता का पूरजोर समर्थन मिल रहा है। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा और कांग्रेस जीरो पर आउट होगी। पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बना हुआ है और एतिहासिक जीत दर्ज की जाएगी। जनसभाओं में संसद नवीन जिंदल, सुभाष बराला, देवेंद्र बबली, पूर्व संसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दूडा राम, पूर्व मंत्री अनूप धानक, बिसंबर वाल्मीकि, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, डीडी शर्मा, सुशील राणा, बातों कटारिया, संत राजेंद्र पुरी आदि मौजूद रहे।

झूठ बोलकर जनता को बरगलाती है कांग्रेस
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभाओं में कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलकर जनता को बरगलाते हैं। विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने ऐसे ही किया। युवाओं की नौकरी में अंड़ंगा डाला और भर्ती का रिजल्ट रुकवा दिया,लेकिन जनता ने कांग्रेस के मनसूबे पूरे नहीं होने दिए। भाजपा की सरकार बनी और मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली पहले 25 हजार युवाओं को नौकरी दी। हरियाणा के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी मिली और वो भी बिना पर्ची बिना खर्ची।

पीएम ने ली रिपोर्ट, मैंने बताया कांग्रेस जीरो पर रहेगी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गत दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात हुई। प्रधनमंत्री ने हरियाणा की डेवलपमेट के बारे में रिपोर्ट ली। बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी ली और हरियाणा को और तेज गति से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने की बात कही। मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने हरियाण स्थानीय निकाय चुनाव के बारे में भी अपडेट ली। सैनी ने कहा कि मैं जनता के बलबूते पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताकर आया हूं कि दिल्ली की तरह हरियाणा निकाय चुनाव में कांग्रेस जीरो पर आउट हो रही है।

अंबाला के डिप्टी मेयर और रतिया नगर पालिका की चेयरपर्सन भाजपा में शामिल
जाखल मंडी में जनसभा के दौरान रतिया नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई। खन्ना ने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं और महिलाओं का मान सम्मान किया जाता है। दूसरी ओर अंबाला में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। निकाय चुनाव के मतदान से ठीक पहले कांग्रेस के बड़े नेता अंबाला नगर निगम के डिप्टी मेयर राजेश मेहता भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

संबंधित समाचार

CM भगवंत सिंह मान की कोशिशों का असर, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में इन्वेस्ट करने में दिखाई दिलचस्पी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों के लिए पंजाब में निवेश करने का यह सही समय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य...

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘खाने में मिलावट’ का मुद्दा, बोले- “हम सब धीमा जहर पी रहे हैं!”

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने संसद में 'खाने में मिलावट' का मुद्दा उठाया। उन्होंने संसद में...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के लड़के से हारा समुद्र का सैलाब, उफनती लहरों में 4 घंटे तैर कर बचाई मां और छोटे भाई-बहन की...

ऑस्ट्रेलिया में 13 साल के एक लड़के अपनी जान पर खेलकर मां समेत पूरे परिवार की खतरनाक समुद्री लहरों से जान बचाई। मां और...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img