सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने मूनक और खनौरी अनाज मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करवाई

अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी, संपूर्ण प्रबंधों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

चंडीगढ़/मूनक/खनौरी, 14 अप्रैल:

पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज अनाज मंडी मूनक और खनौरी में सरकारी खरीद शुरू करवाई। उन्होंने गेहूं की खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए मंडी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पूरे सीजन के दौरान अपनी फसल की बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की ओर से इस संबंध में पहले ही सख्त आदेश दिए जा चुके हैं और हर अधिकारी का यह कर्तव्य है जो मंडियों में तैनात किया गया है कि वह संपूर्ण खरीद प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए पूरी जिम्मेदारी निभाए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने अनाज मंडियों में सफाई प्रबंधों, पीने के पानी की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का भी जायज़ा लिया और मौके पर उपस्थित किसानों, मजदूरों और ट्रांसपोर्टरों से बातचीत करते हुए भरोसा दिलाया कि पूरे सीजन के दौरान किसी भी वर्ग को अनाज मंडियों में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

इस मौके पर पीए राकेश कुमार गुप्ता, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार गोयल, पुरुषोत्तम लाल, अशोक कुमार, विक्रम कुमार, सुखदर्शन जैन, अरुण जिंदल, ब्लॉक प्रधान सतीश कुमार, ब्लॉक प्रधान जगसीर मलाना, एम.सी. मूनक, बब्बू सिंह, एम.सी. भोला सिंह, एम.सी. मूनक मिठू सैनी, मार्केट सेक्रेटरी अमरिंदर सिंह और खरीद एजेंसियों मार्कफेड, वेयरहाउस, पनग्रेन के अधिकारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार

सेना में स्थायी कमीशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, महिलाओं अधिकारियों को दिया हक; जानें पूरा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सेना में स्थायी कमीशन को लेकर अहम फैसला सुनाया है। इस निर्णय में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन का हक...

तेल-अवीव के आसमान में जब इजरायल और ईरान की मिसाइलों के बीच हुआ भीषण युद्ध…आ गई रामायण और महाभारत सीरियल की याद, देखें

इजरायल और ईरान के बीच जंग के दौरान तेल-अवीव के आसमान में रोचक युद्ध देखने को मिला है। इसमें कुछ ईरानी मिसाइलों को इजरायल...

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच राजनाथ सिंह ने की हाई लेवल मीटिंग, तीनों सेनाओं के प्रमुख भी रहे मौजूद

अभी मिडिल ईस्ट में जो हालात बने हुए हैं, वो आप भी जानते ही होंगे। इसी बीच दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img