सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

तीन दिवसीय ‘रंग संस्कृति नाट्य समारोह’ के शुभारंभ अवसर पर शहर के साहित्यधर्मी, कलाकार सम्मानित होंगे

भोपाल। विधायक विश्रामगृह स्थित शहीद भवन में रंग संस्कृति समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘रंग संस्कृति नाट्य समारोह‘ में प्रसीद्ध रंगकर्मियों के निर्देशन में होने वाले नाटकों के मंचन के साथ शहर के कलाकार एवं साहित्य धर्मी भी सम्मानित होंगे। रंगकर्मी एवं आयोजन समिति के सचिव यतीन्द्र अत्रे ने जानकारी देते हुए बताया है कि 8 सितंबर से आरंभ होने वाले इस तीन दिवसीय नाट्य समारोह के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विधाओं में कलाकारों एवं साहित्य धर्मियों द्वारा दिए अवदान के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित करने का निर्णय समिति ने लिया है। इस कड़ी में साहित्य सृजन के क्षेत्र में हिंदी एवं लोकभाषा निमाड़ी के साहित्यकार सुरेश कुशवाह ‘तन्मय‘, लोकगीत गायन के क्षेत्र में प्रवीण चौबे, संगीत निर्माण में मॉरिस लाजरस तथा रंगमंच में अपने सहज अभिनय के रूप में जाने जाने वाले मुकेश पाचोड़े को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन कला समीक्षक एवं उद्घोषक विनय उपाध्याय करेंगे।

सम्मान समारोह के उपरांत प्रथम दिवस की प्रस्तुति के रूप में बालेंद्र सिंह निर्देशित एवं धर्मवीर भारती द्वारा लिखित हम थिएटर समूह के कलाकारों द्वारा नाटक ‘अंधा युग‘ का मंचन होगा। शहर के रंगप्रेमी दर्शक जो 3 सितंबर को रवीन्द्र भवन में मंचित इस प्रस्तुति को किसी कारण से नहीं देख पाए, उनके लिए भी धर्मवीर भारती की इस कालजयी रचना को मंच पर फिर अभिनीत होते देखने का अवसर होगा। द्वितीय दिवस सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं रंगकर्मी राजीव वर्मा द्वारा निर्देशित एवं योगेश त्रिपाठी लिखित चर्चित नाटक ‘चौथी सिगरेट‘ का मंचन भोपाल थियेटर्स के कलाकारों द्वारा होगा। अंतिम दिवस संस्था टीम संपूर्णम मुंबई द्वारा कुलविंदर बख्शीश के निर्देशन में नाटक ‘कर्ण‘ का मंचन किया जाएगा। शुभारंभ दिवस पर कार्यक्रम 6ः30 पर आरम्भ होगा पश्चात नाटकों की प्रस्तुति प्रतिदिन शाम 7ः00 बजे से होंगी।

समारोह में सम्मानित होने वाले, साहित्य धर्मी, कलाकारों का संक्षिप्त परिचय –

सुरेश कुशवाह‘तन्मय‘

लगभग 45 वर्षों से साहित्य साधनारत भोपाल के भेल संस्थान से सेवानिवृत सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय‘ हिन्दी के अतिरिक्त निमाड़ी लोक भाषा के साहित्यकार के रूप में भी जाने जाते रहे हैं। सुरेश जी द्वारा रचित लघु कथा ‘रात का चैकीदार‘ महाराष्ट्र शासन के शैक्षिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत कक्षा नवी में पढ़ाई जा रही है। लघु कथा के अतिरिक्त नवगीत, बाल कविता, दोहे एवं हाईकु विधा में रचनाओं का सृजन करने वाले सुरेश कुशवाहा ‘तन्मय‘ सांस्कृतिक पत्रिका ‘रंग संस्कृति‘ के साहित्य संपादक हैं।

प्रवीण चौबे

निमाड़ मालवा के वैवाहिक समारोह में बजाए जाने वाले एवं यूट्यूब पर धूम मचाने वाले गीत झामरु गुड्डू ताड़ी पीनऽ नाचो रे… के रचयिता प्रवीण चौबे ने मारो ठुमको…तथा महेश्वर दर्शन जैसे गीतों से प्रसिद्धि पायी है। नाट्य कला में स्नातक प्रवीण को लोकगीत गायन के माध्यम से नगर निगम खरगोन के स्वच्छता ब्राण्ड के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है।

मुकेश पाचोड़े

18 वर्षों से रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय मुकेश पाचोड़े ने मंच पर अभिनय के साथ कईं फिल्मों एवं टीवी सीरियल, विज्ञापन फिल्मों में अपने सहज अभिनय की छाप छोड़ी है- चक्की, थाई मसाज, गंगाजल, मेरे देश की धरती, शेरनीऔर लव ऑल में निभाई भूमिकाओं ने मुकेश को एक सशक्त अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई है।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img