सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रेसलर बबीता फोगाट ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को राखी बांधकर की दीर्घायु की कामना

खेल राज्य मंत्री ने कहा, हमारी बेटियां ही हमारा अभिमान
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रेसलर बबीता फोगाट की खेल उपलब्धियों की करी सराहना
चंडीगढ़, 10 अगस्त।
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर प्रदेश की गौरवशाली रेसलर बबीता फोगाट ने प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम को उनके आवास पर राखी बांध कर दीर्घायु की कामना की। इस पवित्र बंधन के साथ खेल मंत्री गौरव गौतम ने बबीता फोगाट को आशीर्वाद दिया कि वे खेल जगत में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहें और हरियाणा का नाम देशभर में रोशन करें।
इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हमारी बेटियां ही हमारा अभिमान हैं। उनका परिश्रम और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। गौरव गौतम ने इस भावपूर्ण राखी बंधन के लिए बबीता फोगाट का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे हरियाणा के खेल जगत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बबीता फोगाट की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं बबीता फोगाट ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को राखी बांधकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर इसी तरह काम करते रहें।

संबंधित समाचार

मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस में ट्रक ने मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

असम के सोनितपुर में एक ट्रक और एम्बुलेंस की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। ये हादसा नेशनल हाइवे 15 पर हुआ।सोनितपुर:...

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी को कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हई याचिका

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी की ओर से दायर की गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।...

भारत को मिली बड़ी सफलता: पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण, दहल जाएंगे दुश्मन

रक्षा क्षेत्र में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण किया है। इस रॉकेट...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img