सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

वर्ल्ड युनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन ने रचनात्मक शिक्षा को नए सिरे से परिभाषित करने को भविष्य को लेकर केंद्रित प्रोग्राम शुरू किए

नई दिल्ली, अप्रैल, 2025- टेक्नोलॉजी, कारोबार और रचनात्मक उद्योगों में उभरते रुख से आगे रहने की दिशा में एक साहसिक कदम उठाते हुए वर्ल्ड युनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन (डब्लूयूडी) ने 2025-26 अकादमिक वर्ष के लिए नए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की घोषणा की है। इन नए कार्यक्रमों से डिजाइन की सोच को एडवांस टेक्नोलॉजी और क्षेत्रों के साथ जोड़कर करियर के नए मार्ग प्रशस्त होने जा रहे हैं। इन पेशकश में शामिल बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन, भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया कार्यक्रम है जिसमें पारंपरिक कंप्यूटर साइंस डिग्रियों पर एआई के बढ़ते प्रभाव को समाहित किया गया है। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को मानव केंद्रित डिजाइन के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए कोडिंग विशेषज्ञता से युक्त बनाता है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि स्नातक के छात्र विवेकपूर्ण और यूजर केंद्रित समाधान विकसित कर सकें।

डब्लूयूडी बैचलर एंड मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स इन थिएटर के साथ परफॉर्मिंग आर्ट्स के परिदृश्य को भी नया आकार देने जा रही है। परंपरागत थिएटर पाठ्यक्रमों के उलट, ये प्रोग्राम थिएटर पेशेवरों का सर्वांगीण विकास करते हैं जिसमें निर्देशन, स्टेजक्राफ्ट और समकालीन किस्सागोई तकनीकियां शामिल हैं। गेमिंग की मनोरंजन से परे उभरती भूमिका को पहचानते हुए डब्लूयूडी एम.डेस इन गेम डिजाइन एंड डेवलपमेंट शुरू कर रही है जिसे उन विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है जो गेमिंग की पृष्ठभूमि से नहीं होने के बावजूद इस तेजी से बढ़ते उद्योग में कदम रखने की संभावना तलाश रहे हैं। यह पाठ्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य और कारोबार में गेमिंग एप्लीकेशंस की संभावना तलाशता है जिससे इस गतिशील क्षेत्र में करियर के व्यापक अवसर उपलब्ध हो सकें।

वर्ल्ड युनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन के कुलपति डाक्टर संजय गुप्ता ने कहा, “रचनात्मक शिक्षा के भविष्य को नया आकार देने के लिए समर्पित एक युनिवर्सिटी के तौर पर हम उभरते उद्योगों की जरूरतें पूरी करने के लिए निरंतर अपने आप को तैयार कर रहे हैं। हमारे नए कार्यक्रम टेक्नोलॉजी, कारोबार और इन कलाओं के बीच अंतर पाटने के लिहाज से बड़े ध्यान से डिजाइन किए गए हैं जिससे हमारे विद्यार्थी ना केवल उद्योग के लिए तैयार हों, बल्कि अपने अपने क्षेत्रों में नवप्रवर्तन का नेतृत्व करने में सक्षम हों।”

बिजनेस एजुकेशन की पेशकश को और मजबूती प्रदान करते हुए डब्लूयूडी ने अपने बीबीए और एमबीए प्रोग्राम में उद्यमशीलता और डेटा एनालिटिक्स को भी शामिल किया है। ये विशेषज्ञताएं भविष्य के कारोबारी नेताओं को विस्तार योग्य उद्यम का निर्माण करने और डेटा आधारित रणनीतिक निर्णय करने के लिए टूल्स प्रदान करेंगी। इस युनिवर्सिटी ने 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रियाएं पहले ही शुरू कर दी हैं। डब्लूयूडी एप्टीट्यूड टेस्ट (WUDAT) 2025 का प्रथम चरण 11-12 जनवरी को ऑनलाइन संपन्न कराया गया था और दूसरा चरण 12 अप्रैल को होना प्रस्तावित है। क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी अंतिम चयन चरण में जाएंगे जिसमें एक कैंपस इंटरव्यू शामिल है।

आगे की सोच वाले इन प्रोग्राम के साथ डब्लूयूडी रचनात्मक शिक्षा के लिए भारत के प्रमुख संस्थान के तौर पर अपनी प्रतिष्ठा निरंतर मजबूत कर रही है और विद्यार्थियों को उद्योग के अत्याधुनिक ज्ञान, वैश्विक गठबंधन और वास्तविक दुनिया के अनुभव तक बेजोड़ पहुंच की पेशकश कर रही है।

इन नए स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश की पात्रता के अंतर्गत कक्षा 12 में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है जिसके बाद अभ्यर्थी को एक एप्टीट्यूड टेस्ट और इंटरव्यू से गुजरना होगा। बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन के लिए आईआईटी-जेईई अंकों को तरजीह दी जाती है, जबकि बी.डेस इन गेम डिजाइन एंड डेवलपमें के लिए यूसीईईडी, एनआईडी या निफ्ट के अंकों पर विचार किया जाता है। ये इंटरव्यू एक पैनल द्वारा लिए जाएंगे जिसमें विद्यार्थियों द्वारा चुने गए क्षेत्र से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। रचनात्मक साक्ष्य जैसे पोर्टफोलियो, ड्राइंग, फोटोग्राफ, क्राफ्ट आदि भी दिखाए जा सकते हैं।

वर्ल्ड युनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ जोड़कर शिक्षा में एक मानक स्थापित करती है जिससे विद्यार्थी करियर और जीवन दोनों के लिए तैयार होते हैं। हरियाणा के सोनीपत में स्थित वर्ल्ड युनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन भविष्य को नया आकार देने के लिए तैयार रचनात्मक पेशेवर को पोषित करने के लिए समर्पित है। इच्छुक आवेदक, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए इस युनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img