सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने की बजट की सराहना

लाडो लक्ष्मी योजना से महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद- श्रुति चौधरी
चंडीगढ़, 17 मार्च- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने बजट की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए वर्ष 2025-26 में 1372.10 करोड़ रूपये बजट का ऐलान किया गया है। जिससे जाहिर है सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना के प्रस्ताव पर कहा कि सरकार ने अपने संकल्प को पूरा किया है इसके तहत महिलाओं को प्रति माह ₹2100/- की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार महिला पशुपालकों को डेयरी खोलने के लिए एक लाख तक का लोन बिना ब्याज देगी। प्रत्येक गांव में एक महिला चौपाल बनाने के संकल्प की पूर्ति हेतू 754 गावों को चिन्हित किया गया है। 3 लाख रूपये से कम आय वाले परिवार में बीएससी कोर्सेस में पढ़ रही लड़कियों की ट्यूशन फीस माफ होगी।
श्रीमती श्रुति चौधरी ने बताया कि 80 हजार कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करने के लिए 12 करोड़ रूपये की अतिरिक्त धनराशि खर्च की जाएगी। नूहं में चल रही किशोरी योजना को सभी 22 जिलों में लागू किया जाएगा। कामकाजी महिलाओं के लिए पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, फरीदाबाद और गुरूग्राम में महिला छात्रावास बनाए जाने और सरकारी भवन में चल रही कैंटिनों के एक तिहाई टेंडर महिला स्वंय सहायता समूहों को प्राथमिकता के आधार पर अलॉट किये जाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। 2000 आंगनवाडी केंद्रों को प्ले स्कूल व 2000 आंगनवाडी केंद्रों को सक्षम आगंनवाडी केंद्रों में परिवर्तित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img