सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

साउथ अफ्रीका ने आखिर क्यों नहीं दिया भारत को फॉलोऑन, टेम्बा बावुमा ने गजब की चाल चल दी

IND vs SA: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट में तीन दिन हो चुके हैं और भारतीय टीम इसमें बुरी तरह से पिछड़ गई है।पहली पारी में केवल 201 रन ही बना सकी टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने गुवाहाटी टेस्ट में एक ऐसा फैसला किया, जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 489 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो पूरी टीम महज 201 रन ही बना सकी। वो तो भला हो कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर का, जिन्होंने स्कोर यहां तक पहुंचाया, नहीं तो एक वक्त तो 150 के भी लाले पड़ गए थे।

टेम्बा बावुमा ने नहीं दिया भारत को फॉलोऑन
भारतीय पारी का जब अंत हुआ, तब तक साउथ अफ्रीका के पास 288 रनों की लीड थी। टेम्बा बावुमा के पास मौका था कि वे भारत को फॉलोऑन दे सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। खास बात ये है कि बना फॉलोऑन ​दिए भारत में ये दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। साल 2017 में भारत बनाम बांग्लादेश मैच कमें ये पहली पारी के आधार पर 299 रनों की लीड सबसे ​बड़ी है।

टेम्बा बावुमा ने बड़ी चतुराई से लिया फैसला
टेम्बा बावुमा ने बहुत ही सोचकर समझकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी का फैसला किया। जब भारत की पारी समाप्त हुई तो कप्तान ने तुरंत अपने कोच से कुछ देर की बात की औ​र फिर फैसला किया वे ​बल्लेबाजी करेंगे। इसके दो लक्ष्य हो सकते हैं। पहला तो ये कि साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को थोड़ा आराम मिल जाए। पूरे दिन साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी की थी। इसके बाद गेंदबाज थक जाते हैं। साउथ अफ्रीका की टीम नहीं चाहती होगी कि थके हुए गेंदबाज फिर से आएं और इसका फायदा भारतीय बल्लेबाज उठा पाएं। इसलिए साउथ अफ्रीका ने फिर से बल्लेबाजी का फैसला किया।

भारत के सामने बड़ा टारगेट रखना चाहेगी साउथ अफ्रीका की टीम
अगर टीम इंडिया को फॉलोऑन दिया जाता और टीम इंडिया कुछ लीड हासिल कर लेती तो साउथ अफ्रीका को चौथी पारी में बल्लेबाजी के लिए आना पड़ता। लेकिन अब तीसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी कर ली है और भारतीय टीम को आखिरी पारी में बल्लेबाजी करनी होगी। ये नहीं भूलना चाहिए कि इसी सीरीज में जब कोलकाता में टेस्ट खेला गया था, तब भारतीय टीम सवा सौ रनों का भी लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी। इस वक्त साउथ अफ्रीका की लीड 314 रन की हो गई है। उम्मीद है कि मैच के चौथे दिन कम से कम साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी करेगी और इसके बाद भारत को दोबारा से बल्लेबाजी के लिए आना होगा। नजर इस पर रहेगी कि भारत को कितना लक्ष्य देने का फैसला टेम्बा बावुमा करते हैं।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img