सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कौन हैं ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक से धूम मचाने वाले सिंगर? मोटा पैकेज ठुकराकर कश्मीर से पहुंचे थे मुंबई

सैयारा का खुमार इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खासतौर पर यंगस्टर्स के बीच ये फिल्म खूब पसंद की जा रही है। इस फिल्म से अनन्या पांडे के कजन अहान पांडे ने डेब्यू किया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं अहान ही नहीं इस फिल्म से 2 और नए स्टार्स ने डेब्यू किया है।

मोहित सूरी की ‘सैयारा’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों के अंदर ही 83 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और 100 करोड़ क्लब के बेहद नजदीक है। इस फिल्म से चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजन अहान पांडे ने डेब्यू किया है और डेब्यू के साथ ही दर्शकों के बीच छा गए हैं। फिल्म में उनके साथ नजर आईं अनीत पड्डा के अभिनय ने भी सबको इंप्रेस किया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं इस फिल्म से दो और नए आर्टिस्ट ने डेब्यू किया है। हम बात कर रहे हैं ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक से धूम मचाने वाले फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी की।

सैयारा के टाइटल ट्रैक से 2 कलाकारों का डेब्यू
दरअसल, सैयारा के टाइटल ट्रैक के साथ कश्मीर के दो कलाकारों ने अपना डेब्यू किया है और ये कलाकार कोई और नहीं बल्कि फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी हैं। इस गाने के साथ फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इससे पहले फहीम अब्दुल्ला ने अपने गाने ‘इश्क’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनका ये गाना यूट्यूब पर करीब 1 साल पहले रिलीज किया गया था, जिसे 252 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और अब फहीम अब्दुल्ला सैयारा के टाइटल ट्रैक से फैंस के बीच धूम मचा रहे हैं।

सिविल इंजीनियर की नौकरी छोड़ कश्मीर से मुंबई पहुंचे थे अर्सलान निजामी
सैयारा की बात करें तो फिल्म का टाइटल ट्रैक इन दिनों यूट्यूब से लेकर अन्य ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में सैयारा के टाइटल ट्रैक के पीछे की कहानी सुनाई। इसी दौरान अर्सलान निजामी ने खुलासा किया कि वह कश्मीर में सिविल इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें बचपन से ही गाने लिखने और म्यूजिक बनाने का शौक था। इसी शौक के लिए वह सिविल इंजीनियर की नौकरी छोड़कर कश्मीर से मुंबई आ गए। वह सिर्फ 14 दिन के खर्चे का पैसा लेकर मुंबई आए थे। लेकिन, उनका नसीब अच्छा था कि 13वें दिन उनकी मुलाकात तनिष्क बागची से हुई और इस तरह सैयारा की नींव रखी गई।

फहीम अब्दुल्ला की जादूई आवाज का फिर चला जादू
बता दें, सैयारा के टाइटल ट्रैक को फहीम अब्दुल्ला ने आवाज दी है और म्यूजिक अर्सलान निजामी और तनिष्क बागची का है। इस गाने के लिए फहीम अब्दुल्ला की आवाज को चुनने का श्रेय भी तनिष्क बागची को जाता है, जिन्होंने मोहित सूरी को उनके बारे में बताया था। सैयारा की ही तरह इसके टाइटल ट्रैक को भी खूब पसंद किया जा रहा है। मेकर्स की ओर से करीब 1 महीने पहले ये टाइटल ट्रैक जारी किया गया था, जिसे अब तक 76 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img