सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पंजाब के किसानों से धोखा: तरूण चुग ने भगवंत मान को वादाखिलाफी पर घेरा

पंजाब के किसानों से किए वादे कब पूरा करेंगे मान चुग

चंडीगढ़: 04 मार्च 2025

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि किसानों से किए गए वादों का क्या हुआ? चुग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के किसानों को छह फसलों पर एमएसपी का टॉप-अप देने का वादा किया था, लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि आधुनिक और उच्च उपज वाले बीज देने का जो दावा किया गया था, वह कहां है?

चुग ने कहा कि किसानों के कर्ज माफ करने का वादा भी जुमला साबित हुआ और अब तो 36 महीने बीत चुके हैं, लेकिन किसान आज भी इंतजार कर रहे हैं कि उनके कर्ज कब माफ होंगे। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने किसानों को धोखा दिया है और अब जनता इसका जवाब मांग रही है।

केजरीवाल की ऐशपरस्ती का बोझ कब तक उठाएगा पंजाब? चुग ने कहा कि दिल्ली में जनता को धोखा देने के बाद अब अरविंद केजरीवाल पंजाब को लूटने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की शराब नीति के जरिए मासूम पंजाबियों को लूटा जा रहा है और यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है।

ड्रग्स के खिलाफ अभियान शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री और सभी विधायकों का नार्कोटिक्स टेस्ट हो! चुग ने कहा कि पंजाब सरकार तीन साल तक सोती रही और अब जाकर ड्रग्स के खिलाफ अभियान शुरू करने की बात कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि आखिर मान सरकार को तीन साल क्यों लग गए जागने में? अगर पंजाब सरकार वाकई में गंभीर है, तो सबसे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी विधायकों को नार्कोटिक्स टेस्ट कराना चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो कि वे खुद इस समस्या से मुक्त हैं या नहीं।

चुग ने कहा कि अब आपदा सरकार के जाने का समय आ गया है और पंजाब के किसान इंतजार कर रहे हैं कि उनके साथ किए गए वादे कब पूरे होंगे।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img