सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

उत्तर भारत में IKEA कब आ रहा है?” ऑनलाइन डिलीवरी की शुरुआत करके IKEA ने दिया इस सवाल का जवाब

1 मार्च से दिल्ली-एनसीआर और 9 अन्य सैटेलाइट शहरों/मार्केट्स में ऑनलाइन डिलीवरी की शुरुआत होगी
इसमें 7000+ से अधिक उच्च गुणवत्ता, किफायती, टिकाऊ और सोच-समझकर डिज़ाइन किए गए उत्पाद शामिल होंगे।
डिलीवरी पूरी तरह से 100% इलेक्ट्रिक वाहनों द्वारा की जाएगी।
दिल्ली एनसीआर से लगभग 1 लाख ग्राहक पहले से ही आईकिया फैमिली मेम्बर्स की कम्युनिटी का हिस्सा हैं।

नई दिल्ली, 27 फरवरी 2025: दुनिया की सबसे पसंदीदा 82 साल पुरानी स्वीडिश होम फर्निशिंग रिटेलर IKEA ने उत्तर भारत के अपने बेहद प्रतीक्षित मार्केट में प्रवेश की घोषणा की है। इस पहल के अंतर्गत दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ आगरा, प्रयागराज (इलाहाबाद), अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, लुधियाना और वाराणसी समेत 9 शहरों में ऑनलाइन डिलीवरी की शुरुआत होगी। 1 मार्च से, इन इलाकों के ग्राहक IKEA ऐप, www.ikea.in वेबसाइट तथा फोन के जरिए उपलब्ध खरीद सहायता का उपयोग करके 7000+ से अधिक उत्पाद और समाधान आसानी से देख और खरीद सकेंगे। ग्राहक ना सिर्फ IKEA के फर्नीचर को असेंबल करने के बेहद आइकॉनिक डीआईवाय तरीके का आनंद उठाएंगे बल्कि घर को सजाने में होम फर्निशिंग में ब्रैंड की विशेषज्ञता का भी फायदा उठा सकेंगे। उन्हें दूर से ही घर की योजना बनाने, इंटीरियर डिज़ाइन सेवाओं और आसानी से फर्नीचर जोड़ने और लगाने में मदद मिलेगी।

IKEA इंडिया की सीईओ और चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर सुज़ैन पल्वरर ने कहा, ” हैदराबाद में अपना पहला स्टोर खोलने के बाद से हमें उत्तर भारत से निरंतर अच्‍छा रिस्‍पांस मिल रहा था। हमारे B2B चैनलों के माध्यम से इन शहरों से सैकड़ों ऑर्डर आ रहे हैं, हमें लगातार ऑनलाइन सर्च किया जा रहा है, ऐप डाउनलोड किए जा रहे हैं, और सोशल मीडिया पर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं। हमारी भारत की कहानी में यह एक खाली जगह थी। अब, हमारी बारी है कि हम भी प्यार लौटाएं और हम IKEA को उत्तर भारत में लॉन्च करने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। जैसे हम देश में अपने ओम्नी-चैनल विकास को मजबूत करना जारी रखते हैं, दिल्ली एनसीआर और अन्य मार्केट्स में यह लॉन्च हमारे भविष्य के विकास के लिए एक मजबूत नींव साबित होगा।”

उत्तर भारत निस्संदेह भारत का सबसे बड़ा होम फर्निशिंग मार्केट है। IKEA का लक्ष्य होम फर्निशिंग के क्षेत्र में अपने दशकों के अनुभव के आधार पर भारत और दुनिया भर में इस कटेगरी में अपनी लीडरशिप को मजबूत करने के मौके का फायदा उठाना है। यह गहरी समझ वर्षों की जिज्ञासा और सीखने की इच्छा से आती है। इसके लिए सिर्फ फर्नीचर से परे जाकर और लोगों के रहने के तरीके, उनकी दैनिक रस्में, ज़रूरतें और आकांक्षाएं समझने के लिए भारत भर में हज़ारों घरों में जाना पड़ता है। इन जानकारियों को निरंतर हो रहे शोध और वैश्विक विशेषज्ञता के साथ जोड़कर, IKEA यह सुनिश्चित करेगा कि उसके समाधान लोगों के लिए उपयोगी, स्मार्ट और किफ़ायती हों, जिससे लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी बेहतर हो सके।

भारत में, IKEA लगभग 300 मिलियन (30 करोड़) ऑनलाइन और ऑफ़लाइन विज़िटर और 2.7 मिलियन (27 लाख) से ज़्यादा IKEA परिवार के सदस्यों का स्वागत करता है। मार्केट में औपचारिक रूप से प्रवेश करने से पहले ही, दिल्ली एनसीआर में 1 लाख से ज़्यादा ग्राहक इस समुदाय का हिस्सा बनने के लिए साइन अप कर चुके हैं। मार्केट का विशाल आकार, इस रीजन में घरों और ज़रूरतों में विविधता, तेज़ी से हो रहे डिजिटलीकरण और एक ऑर्गनाइज्ड कटेगरी स्थापित करने की गुंजाइश के साथ-साथ कई लोगों के लिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बेहतर बनाने का नजरिया इस अगले चरण में IKEA के लिए रास्ता बना रहे हैं।

सुज़ैन पुल्वरर कहती हैं, “चाहे वह कई पीढ़ियों का रहन-सहन हो, कम खर्च में रहन-सहन हो, बच्चों की परवरिश हो या छोटी जगहों का बेहतर इस्तेमाल हो, भारतीय घरों की खास ज़रूरतों की हमारी गहरी समझ के साथ हमारा लक्ष्य उत्तर भारत में उपयोगी समाधान लाना है। इससे हम इन समाधानों और उत्पादों की हमारी विस्तृत श्रृंखला को तमाम लोगों तक पहुंचा पाएंगे। हम जल्द ही इस क्षेत्र में अपने स्टोर खोलने के करीब पहुंच रहे हैं। हमारी 30% से ज़्यादा बिक्री वर्तमान में ऑनलाइन होती है। इसके चलते भारत में IKEA के लिए ई-कॉमर्स एक शक्तिशाली और तेज़ी से बढ़ता हुआ चैनल बन गया है।”

ई-कॉमर्स-फर्स्ट रणनीति ब्रांड को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक तेज़ी से पहुंच की सुविधा देता है। साथ ही इससे ग्राहकों की ज़रूरतों और प्राथमिकताओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। यह भविष्य के स्टोर को स्थानीय जरूरतों के मुताबिक अधिक बेहतर और कुशल बनाने में मदद करेगा। IKEA Kreativ की शुरुआत विशेष रूप से डिजाइन किए गए प्रोडक्ट्स के लिए बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए इन जानकारियों को और समृद्ध करेगा। IKEA Kreativ एक AI-संचालित टूल है जो ग्राहकों को IKEA उत्पादों के साथ अपने घर को फिर डिज़ाइन करने की सुविधा देता है। 365-दिन की रिटर्न पॉलिसी के साथ, यह ब्रांड के गुणवत्ता के वादे में भरोसे के लिए एक ठोस आधार तैयार करता है।

मार्केट में इस दीर्घकालिक ग्रोथ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए, कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में गुड़गांव में अपना पहला सेंट्रल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर भी शुरू किया है। 180,000 वर्गफुट की यह अत्याधुनिक सुविधा ई-कॉमर्स विस्तार और गुड़गांव और नोएडा में IKEA-संचालित इंगका सेंटर प्रोजेक्ट में आने वाले बड़े प्रारूप वाले स्टोर दोनों को जगह देगा। IKEA अपनी आपूर्ति व्यवस्था को अधिक बेहतर बनाने और विकसित करने पर फोकस बनाए रखेगा। कंपनी अंतिम उपभोक्ता तक डिलीवरी को तेज़, अधिक टिकाऊ और किफ़ायती बनाने करने के लिए बड़े बदलाव करेगा। 2030 तक अपने जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने के लिए, IKEA इंडिया ने 100% इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की योजना बनाई है, जिसकी शुरुआत उत्तर में सभी डिलीवरी अपने डिलीवरी भागीदारों द्वारा इलेक्ट्रिक पावर से करते हुए की जाएगी।

भारत ग्लोबल IKEA इकोसिस्टम के भीतर एक खास और रणनीतिक महत्व रखता है। इस रीजन में एक व्यापक और एकीकृत IKEA वैल्यू चेन मौजूद है। इंगका सेंटर, इंगका डिजिटल हब, इंगका ग्लोबल बिजनेस ऑपरेशंस (GBO), और इंगका इन्वेस्टमेंट्स और स्वतंत्र – IKEA फाउंडेशन सहित इंटर IKEA ग्रुप और इंगका ग्रुप की ताकतों को जुटाकर, IKEA समूह अपने ग्राहकों, सहकर्मियों, आपूर्तिकर्ताओं (उनके सहकर्मियों), सामाजिक उद्यमियों और स्थानीय समुदायों से जुड़ा हुआ है। IKEA का भारत से सोर्सिंग का चार दशक लंबा इतिहास है इसमें वैश्विक स्तर पर IKEA उत्पादों का विकास, सोर्सिंग और आपूर्ति करना शामिल है।

IKEA इंडिया के बारे में: IKEA इंडिया, IKEA की मूल कंपनी Ingka Group के भावी के विकास के लिए प्राथमिकता वाले बाजारों में से एक है। IKEA इंडिया का लक्ष्य एक मजबूत ओमनीचैनल कारोबार और घरों में जीवन जरूरतों की गहरी समझ के जरिए देश भर में तमाम लोगों तक पहुंचना है। कंपनी 7000 से अधिक सोच-समझकर बनाए गए, अच्छी गुणवत्ता वाले, किफायती और टिकाऊ उत्पाद बेचती है। IKEA वर्तमान में भारत के पांच बाज़ारों में मौजूद है, जिसमें हैदराबाद, नवी मुंबई और बेंगलुरु में 3 बड़े-फ़ॉर्मेट वाले स्टोर, वर्ली में एक सिटी स्टोर, महाराष्ट्र (पुणे सहित), एपी-तेलंगाना, गुजरात और कर्नाटक में विभिन्न पिन कोड पर कार्बन-मुक्त डिलीवरी की सुविधा शामिल हैं। इसके अलावा, 1 मार्च से IKEA दिल्ली-एनसीआर, आगरा, प्रयागराज (इलाहाबाद), अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, लुधियाना और वाराणसी में ऑनलाइन डिलीवरी शुरू करेगा। कंपनी के भारत में दो वितरण केंद्र हैं। इनमें से एक पुणे में और दूसरा गुड़गांव में है।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img