सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मणिशंकर अय्यर ने ऐसा क्या बोला जो मच गया बवाल? पार्टी नेता ने कहा, ‘उनका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं’

कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर के बयान से पार्टी के अंदर बवाल मच गया है। अय्यर ने एक कार्यक्रम में विपक्षी सरकार के कामकाज की जमकर की तारीफ की। साथ ही राज्य के सीएम को अगली बार भी चुने जाने की भविष्यवाणी कर दी है।केरल में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ी शर्मिंदगी हुई है। सीनियर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भविष्यवाणी की कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन आने वाले विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे। इस पर पार्टी के नेताओं ने मणिशंकर के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है।पंचायती राज मॉडल की भी तारीफ की
सीनियर नेता मणिशंकर अय्यर ने सत्ताधारी LDF सरकार के पंचायती राज मॉडल की भी तारीफ की है। हालांकि, कांग्रेस ने अय्यर की बातों से खुद को अलग करते हुए कहा कि वे पर्सनल तौर पर कही गई थीं।

अगली बार भी बने रहेंगे मुख्यमंत्री
अय्यर ने विजन 2031 इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड डेवलपमेंट नाम के इंटरनेशनल सेमिनार में कहा, ‘इसलिए मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिनके बारे में मुझे यकीन है कि वे अगले मुख्यमंत्री होंगे, मैं केरल को देश का सबसे अच्छा पंचायती राज राज्य बनाने की अपनी अपील दोहराता हूं।’

भारत में सिर्फ एक ही राज्य, जहां तरक्की हुई
उन्होंने केरल में पंचायती राज सिस्टम में हुई तरक्की की तारीफ करते हुए कहा, ‘यह अजीब बात है कि भारत में सिर्फ एक ही राज्य है, जहां महात्मा गांधी के बताए तरीके से तरक्की हुई है। वह है मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का राज।’
कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं
मणिशंकर के इसी बयान पर पार्टी के एक शीर्ष नेता का गुस्सा फूट पड़ा है। पार्टी के शीर्ष नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मणिशंकर अय्यर का पिछले कुछ सालों से कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं रहा है। वह पूरी तरह से अपनी पर्सनल हैसियत से बोलते और लिखते हैं।’

केरल में विपक्षी पार्टी है कांग्रेस
केरल में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी जोरों पर है, जहां वाम मोर्चा (LDF) सरकार सत्ता में है। कांग्रेस-संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) मुख्य विपक्ष के रूप में मजबूत चुनौती पेश कर रहा है।

संबंधित समाचार

50 रुपये में हर बीमारी के इलाज का दावा, झाड़ा लगवाने के लिए लग रही लंबी-लंबी लाइनें; बाकायदा कट रहा पर्चा

जीन्द में एक साध्वी के यहां झाड़ा लगाकर हर बीमारी के इलाज का दावा किया जा रहा है। इसके लिए 50 रुपये का पर्चा...

महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान पहुंचे रणकेश्वर महादेव मंदिर, विशेष पूजा में हुए शामिल

महाशिवरात्रि के मौके पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने धुरी के रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।...

तमन्ना भाटिया ने आदियोगी में मनाई महाशिवरात्रि, साथ दिखीं ‘धुरंधर’ स्टार सारा अर्जुन, मगन होकर झूमती आईं नजर

धुरंधर स्टार सारा अर्जुन से लेकर तमन्ना भाटिया, श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि मनाई,...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img