सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

24 दिसंबर 2025 का मौसमः यूपी-बिहार समेत 15 से ज्यादा राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट, इन इलाकों में पड़ेगा घना कोहरा

24 दिसंबर को उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। इन राज्यों में घना कोहरा भी पड़ रहा है।

नई दिल्लीः उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में अगले 24 घंटे तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में सुबह और रात में घना कोहरा पड़ेगा। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

देश के इन हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की सर्दी

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान शून्य के नीचे चला गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र में कई जगहों पर मिनिमम टेम्परेचर 5-10°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, ओडिशा, असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, बिहार, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
यहां पर गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ जगहों पर तापमान 1-2°C तक गिरा है। भारत के मैदानी इलाकों में गुरदासपुर (पंजाब) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 2 दिनों के लिए उत्तर पश्चिम, महाराष्ट्र और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। सुबह से हल्की हवाएं चल रही हैं। दिन में आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। यानी आज भी धूप निकलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 से 20°C और न्यूनतम तापमान 08 से 10°C के बीच रहने की संभावना है। दिन में 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

ताज़ा समाचार

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img