सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

युद्ध नशों विरुद्ध’: 41वें दिन, पंजाब पुलिस ने 84 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार; 2.5 किलो हेरोइन, 70 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए वचनबद्ध

86 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों की अगुआई में 200 से अधिक पुलिस टीमों ने 482 संदिग्ध व्यक्तियों की की जांच: स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

पुलिस टीमों ने छह जिलों की जेलों की भी की तलाशी: स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला

चंडीगढ़, 10 अप्रैल:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार राज्य से नशों का पूरी तरह से सफाया करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 41वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 84 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.5 किलो हेरोइन, 86 किलो भुक्की और 70,400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही 41 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 5621 हो गई है।

यह ऑपरेशन पुलिस महानिदेशक (डी जी पी ) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाया गया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर सुपरिंटेंडेंट्स ऑफ पुलिस को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ जंग की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुआई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि 86 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 452 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके तहत राज्य भर में 49 एफआईआर दर्ज की गईं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने पूरे दिन चले ऑपरेशन के दौरान 482 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

स्पेशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – इंफोर्समेंट, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस द्वारा इस रणनीति के नशामुक्ति भाग के तहत 2 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया है।

इस दौरान पंजाब पुलिस ने जेलों में गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए छह जिलों – बठिंडा, मानसा, बरनाला, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर की विभिन्न जेलों में तलाशी अभियान भी चलाया। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा, “हमारी पुलिस टीमों ने जेल परिसरों में बैरकों, रसोई और शौचालयों समेत कोने-कोने की गहन तलाशी ली।”

संबंधित समाचार

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 उम्मीदवारों में 3 सवर्ण चेहरों को दी जगह

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस बार उम्मीदवारों के चयन में आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण समाज के चेहरों को जगह दी है।...

T20 WC के सेमीफाइनल मैचों को लेकर ICC का बड़ा ऐलान, बताया कौन होंगे अंपायर और मैच रेफरी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले 4 और मार्च को खेले जाएंगे। इन मुकाबलों को लेकर ICC ने बड़ा ऐलान कर दिया है।T20...

विश्व का एकमात्र मंदिर जहां नहीं माना जाता ग्रहण, 24 घंटे और सातों दिन खुला रहता है दरबार

मंगलवार को होने वाले चंद्रगहण को देखते हुए देशभर में मंदिरों में पूजा-पाठ नहीं होंगे। हालांकि, विश्व का एक मंदिर ऐसा भी है जहां...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img