सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

युद्ध नशयां विरूद्ध’: जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ में नशा तस्कर के घर पर चला पीला पंजा

नशा तस्करों के खिलाफ हुयी कार्रवाई से खुश होकर लोगों ने पंजाब सरकार की सराहना की

चंडीगढ़, 5 मार्चः

पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए चलाए गए ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ मुहिम के तहत आज जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ (जिला फतेहगढ़ साहिब) में नशा तस्करों के घर ध्वस्त किये गए हैं।

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नगर निगम के तालमेल से बुधवार को एक नशा तस्कर की गैर-कानूनी संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। सरकारी जमीन पर कथित तौर पर ड्रग पैसे का उपयोग करके बनाए गए कब्जे वाले ढांचे को ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ मुहिम के हिस्से स्वरूप ध्वस्त किया गया।

पुलिस कमिश्नर जालंधर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम को एक बदनाम नशा तस्कर, धर्मिंदर पुत्र मोहन लाल निवासी धंकिया मोहल्ला, जालंधर, द्वारा सरकारी जमीन पर गैर-कानूनी निर्माण के बारे में सूचना मिली थी। यह संपत्ति कथित तौर पर उसके गैर-कानूनी नशीले पदार्थों के धंधे से प्राप्त आमदनी का प्रयोग करके बनाई गई थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नगर निगम और पुलिस टीमें हरकत में आईं और कब्जे वाले ढांचे को गिरा दिया, जिससे यह संदेश गया कि जालंधर में नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियों को सहन नहीं किया जाएगा।

पुलिस कमिश्नर जालंधर ने आगे बताया कि धर्मिंदर एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत छह मामले दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि फिलौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों के तस्करों से जुड़े गैर-कानूनी ढांचों को ध्वस्त करने सहित पहले भी ऐसी कार्रवाईयां की गई हैं।

उधर फतेहगढ़ साहिब के जिला पुलिस मुखी शुभम अग्रवाल की अगुवाई में मंडी गोबिंदगढ़ की मास्टर कॉलोनी में एक नशा तस्कर का घर गिरा दिया गया। यह मकान सरकारी जमीन पर गैर-कानूनी कब्जा करके बनाया गया था।

जिला पुलिस मुखी ने बताया कि मास्टर कॉलोनी के इस परिवार पर 2024 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 02 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 06 और घरों की पहचान की गई है और जल्द ही इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर क्षेत्र अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग ने कहा कि नशे के सौदागरों ने प्रदेश की युवा पीढ़ी को बुरे रास्ते पर धकेल दिया है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार पंजाब की युवा पीढ़ी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि शहीदों की धरती फतेहगढ़ साहिब पर एक भी नशे का सौदागर नहीं रहने दिया जाएगा।

पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के संबंध में मंडी गोबिंदगढ़ के स्थानीय मोहल्ला निवासियों द्वारा भरपूर सराहना की गई और पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img