सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

युद्ध नशों विरुद्ध’: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने संगरूर और बरनाला जिलों के नशा छुड़ाओ केंद्रों के कार्यप्रदर्शन की समीक्षा की

नशे के शिकार मरीजों को सही इलाज के बाद रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे: स्वास्थ्य मंत्री गांव स्तर पर गठित की जाएंगी 15 सदस्यीय समितियां: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़/संगरूर/बरनाला, 7 मार्च:

पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत संगरूर और बरनाला जिलों के सरकारी नशा छुड़ाओ केंद्रों के कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने इन जिलों के जिला प्रशासनिक अधिकारियों और निजी नशा छुड़ाओ केंद्रों के संचालकों के साथ भी बैठकें कीं।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह खत्म करना ही लक्ष्य नहीं है, बल्कि पंजाब सरकार एक कदम आगे बढ़कर नशे के आदी मरीजों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कौशल-आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर रही है, ताकि वे दोबारा मुख्यधारा में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, हर गांव में जल्द ही 15 सदस्यीय समितियां गठित की जाएंगी, जो युवाओं को नशे के घातक प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगी और अपने क्षेत्रों में नशे की तस्करी पर नजर रखेंगी।

मंत्री ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे तस्करी बंद कर दें, अन्यथा उनका स्थान जेल की सलाखों के पीछे होगा। उन्होंने आगे कहा कि नशे की आदी महिलाओं के लिए अलग वार्ड बनाए जाएंगे, ताकि उनके साथ सम्मानजनक तरीके से व्यवहार किया जा सके।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस अभियान को समाज के हर वर्ग का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है, और आने वाले कुछ महीनों में पंजाब से नशे का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

T20 WC के सेमीफाइनल मैचों को लेकर ICC का बड़ा ऐलान, बताया कौन होंगे अंपायर और मैच रेफरी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले 4 और मार्च को खेले जाएंगे। इन मुकाबलों को लेकर ICC ने बड़ा ऐलान कर दिया है।T20...

विश्व का एकमात्र मंदिर जहां नहीं माना जाता ग्रहण, 24 घंटे और सातों दिन खुला रहता है दरबार

मंगलवार को होने वाले चंद्रगहण को देखते हुए देशभर में मंदिरों में पूजा-पाठ नहीं होंगे। हालांकि, विश्व का एक मंदिर ऐसा भी है जहां...

PM मोदी ने YouTube पर हासिल किया बड़ा मुकाम, सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे हो गए हैं। बता दें कि वे यूट्यूब पर विश्व स्तर पर सबसे...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img