सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

वियतजेट ने हैदराबाद और बेंगलुरु से वियतनाम के लिए सीधी उड़ानें शुरू कीं, भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच कनेक्टिविटी को किया मजबूत

नेशनल, 21 मार्च, 2025: वियतनाम की प्रमुख एयरलाइन वियतजेट ने भारत में अपनी सेवाओं का और विस्तार करते हुए हैदराबाद और बेंगलुरु से हो ची मिन्ह सिटी के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत की है। 18 और 19 मार्च को लॉन्च की गई ये उड़ानें न केवल वियतजेट के वैश्विक नेटवर्क विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, बल्कि भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच बेहतर कनेक्टिविटी का नया अध्याय भी खोलती हैं।

इन नई उड़ानों की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए, वियतजेट खास ऑफर लेकर आया है। 24 मार्च 2025 तक हैदराबाद और बेंगलुरु से हो ची मिन्ह सिटी के लिए टिकट मात्र 11 रूपए (करों और अन्य शुल्कों को छोड़कर) से शुरू हो रहे हैं। यह ऑफर 1 जून से 15 अक्टूबर 2025 के बीच की उड़ानों पर लागू होगा। इसके अलावा, भारत-वियतनाम के अन्य रूट्स के लिए टिकट बुक करने वाले यात्री “HOLIINDIA” कोड का इस्तेमाल कर 20% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। यह ऑफर 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2025 के बीच की उड़ानों पर लागू होगा। टिकट बुकिंग वियतजेट की आधिकारिक वेबसाइट www.vietjetair.com और वियतजेट एयर मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं।

भारत के प्रमुख आर्थिक और तकनीकी केंद्र हैदराबाद और बेंगलुरु अब वियतजेट के विस्तृत नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। इन नई उड़ानों के साथ, वियतजेट भारत और वियतनाम के बीच सबसे बड़े हवाई नेटवर्क वाली एयरलाइन बन गई है। अब यह हर हफ्ते 78 सीधी उड़ानों के साथ 10 डायरेक्ट रूट्स पर संचालन कर रहा है। यह नेटवर्क नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि, हैदराबाद और बेंगलुरु को वियतनाम के प्रमुख शहरों— हो ची मिन्ह सिटी, हनोई और दा नांग से जोड़ता है।

सार्वजनिक छुट्टियों और पीक ट्रैवेल पीरियड (यातायात की चरम अवधि ) को छोड़कर

कर और अन्‍य शुल्‍क शामिल नहीं हैं

नई दिल्‍ली-वियतनाम रूट्स की जानकारी

(सभी समय स्‍थानीय समय के अनुसार और 24 घंटों के फॉर्मेट में दिए गये हैं)

हैदराबाद (HYD)– हो चि मिन्‍ह सिटी(SGN) रूट (18 मार्च 2025 से)

Sector

Flight number

Departure – Arrival times

Frequency

HYD–SGN

VJ1804

23:35 – 05:30 (+1)

Tue, Sat

SGN–HYD

VJ1803

19:40 – 22:35

बेंगलुरू (BLR)– हो चि मिन्‍ह सिटी(SGN) रूट (19 मार्च 2025 से)

Sector

Flight number

Departure – Arrival times

Frequency

BLR–SGN

VJ1802

23:30 – 05:55 (+1)

Mon, Wed, Fri

SGN–BLR

VJ1801

19:10 – 22:30

संबंधित समाचार

T20 WC के सेमीफाइनल मैचों को लेकर ICC का बड़ा ऐलान, बताया कौन होंगे अंपायर और मैच रेफरी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले 4 और मार्च को खेले जाएंगे। इन मुकाबलों को लेकर ICC ने बड़ा ऐलान कर दिया है।T20...

विश्व का एकमात्र मंदिर जहां नहीं माना जाता ग्रहण, 24 घंटे और सातों दिन खुला रहता है दरबार

मंगलवार को होने वाले चंद्रगहण को देखते हुए देशभर में मंदिरों में पूजा-पाठ नहीं होंगे। हालांकि, विश्व का एक मंदिर ऐसा भी है जहां...

PM मोदी ने YouTube पर हासिल किया बड़ा मुकाम, सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे हो गए हैं। बता दें कि वे यूट्यूब पर विश्व स्तर पर सबसे...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img