सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

शोक प्रस्ताव में विधायकों के साथ खड़े हुए अधिकारी, पत्रकार और दर्शक

चंडीगढ़, 7 मार्च
हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र का पहला दिन नई परंपरा का साक्षी बना। महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के बाद शोक प्रस्ताव पर विधायकों के साथ-साथ सदन में उपस्थित अधिकारी, पत्रकार और दर्शक भी अपने-अपने स्थानों पर खड़े हुए।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि संसदीय प्रणाली में समय-समय पर सुधार व बदलाव होते रहे हैं। अभी तक की प्रथा अनुसार शोक प्रस्ताव पर 2 मिनट का मौन रखने के लिए सिर्फ माननीय सदस्य ही अपनी सीट पर खड़े होते हैं। सदन में शोक प्रस्ताव पुण्य-आत्मों की शान्ति तथा शोकाकुल परिवारों को सांत्वना तथा सहानुभूति प्रदान करने के लिए लाए जाते हैं। इन पुण्य आत्माओं के सभी सम्बन्धियों में से किसी न किसी रूप में हम सभी का सम्बन्ध है। इसलिए ऐसे अवसर पर आज के बाद सदन में उपस्थित सभी सदस्य, मीडियाकर्मी व अधिकारियों सहित सभी दीर्घाओं में उपस्थित महानुभाव भी 2 मिनट के मौन के दौरान श्रद्धा सहानुभूति प्रकट करने के लिए खड़े हों तो अच्छा रहेगा। विस अध्यक्ष के इस आह्वान पर सदन में सदस्यों के साथ सभी मीडियाकर्मी व अधिकारियों सहित सभी दीर्घाओं में उपस्थित दर्शक भी खड़े हुए।
महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण की हॉर्डकॉपी सभी सदस्यों को उपलब्ध करवाई गई। सदन में बड़ी संख्या में सदस्य नए हैं। नेवा पॉर्टल पर अभिभाषण उपलब्ध होने के बावजूद उनकी तरफ से हार्डकॉपी उपलब्ध करवाने की मांग उठी थी, उनकी इस मांग को स्वीकार करते हुए हार्डकॉपी दी गई।
सत्र के पहले दिन करनाल जिले के निसिंग स्थित गुरु ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल के 25 बच्चों और शिक्षकों का समूह विधान सभा सत्र देखने पहुंचे। इस दौरान विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ अपने संसदीय कामकाज के अनुभव साझा किए।
फोटो कैप्शन :
1. हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के पहले दिन अभिभाषण प्रस्तुत करने पहुंचे महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का स्वागत करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।
2. करनाल जिले के निसिंग स्थित गुरु ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों और शिक्षकों के साथ विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img