सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

वैभव सूर्यवंशी का फिर आएगा तूफान, इस दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारत की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। अंडर 19 एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला 12 दिसंबर को होगा, इसके बाद 14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी।भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हाल ही में वे सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेल रहे थे, जहां उनके बल्ले से कुछ आक्रामक पारियां आईं। अब वे इस टूर्नामेंट को छोड़कर एशिया कप खेलने चले गए हैं, जो दुबई में हो रहा है। ये अंडर 19 का एशिया कप है, जिसमें भारत और पाकिस्तान की टीमें भी आमने सामने होंगी। अंडर 19 एशिया कप में होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला
अंडर 19 एशिया कप का आगाज 12 दिसंबर से होने जा रहा है। पहले ही दिन भारत की अंडर 19 टीम का मुकाबला यूएई की टीम से होगा। इसी दिन वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इसके बाद भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। ये मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा। भले ही ये अंडर 19 की टीमें हों, लेकिन जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है तो रोमांच अपने चरम पर होता है। इस बार भी दुबई में ऐसा ही कुछ होते हुए नजर आ सकता है। यूएई और पाकिस्तान से ​भिड़ने के बाद भारतीय टीम 16 दिसंबर को मलेशिया से खेलेगी।

जबरदस्त फार्म में नजर आ रहे हैं वैभव सूर्यवंशी
सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी बिहार के लिए खेलते हैं। महाराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मैच में वैभव ने आक्रामक अंदाज में नाबाद 108 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद गोवा के खिलाफ भी वैभव ने 46 रनों की छोटी लेकिन धमाकेदार पारी खेली थी। हैदराबाद के खिलाफ वे केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए। अभी इस टूर्नामेंट के मैच खत्म हो नहीं हुए हैं, लेकिन वैभव अब यहां से दुबई चले गए हैं, जहां वे अंडर 19 एशिया कप खेलते हुए दिखाई देंगे।

आयुष म्हात्रे के सौंपी गई है भारत की टीम की कप्तानी
अंडर 19 एशिया कप के दौरान भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे करते हुए नजर आएंगे। वहीं विहान मल्होत्रा को टीम की उपकप्तानी सौंपी गई है। टीम देखकर साफ लगता है कि वैभव सूर्यवंशी के साथ आयुष म्हात्रे पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम के पास बेहतर मौका है कि वो सभी टीमों को पीछे छोड़कर अंडर 19 एशिया कप के खिताब पर कब्जा करे। देखना होगा कि वैभव सूर्यवंशी कैसा प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं।

एशिया कप के लिए इंडिया U19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, हरवंश सिंह, युवराज गोहिल, उद्धव मोहन, एरॉन जॉर्ज।

संबंधित समाचार

मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस में ट्रक ने मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

असम के सोनितपुर में एक ट्रक और एम्बुलेंस की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। ये हादसा नेशनल हाइवे 15 पर हुआ।सोनितपुर:...

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी को कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हई याचिका

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी की ओर से दायर की गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।...

भारत को मिली बड़ी सफलता: पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण, दहल जाएंगे दुश्मन

रक्षा क्षेत्र में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण किया है। इस रॉकेट...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img