सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

अमेरिका में फिर हुई गोलीबारी की भयावह घटना, 3 पुलिस अधिकारी घायल; मारा गया संदिग्ध

अमेरिका के ओमाहा में पुलिस ने 20 साल के एक शख्स को मार गिराया है। शख्स ने पुलिस अधिकारियों पर फायरिंग की थी। अमेरिका से फायरिंग की घटनांए लगातार सामने आती रही हैं।

America Omaha Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। एक बार फिर यहां गोलीबारी की भयावह घटना हुई है। गोलीबारी बुधवार को एक गैस स्टेशन पर हुई जिसमें ओमाहा के 3 पुलिस अधिकारी घायल हो गए। गोलीबारी के दौरान एक संदिग्ध भी मारा गया है। गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस चीफ टॉड श्माडेरर ने कहा कि संदिग्ध 20 साल का शख्स था।

संदिग्ध ने पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस चीफ ने बताया कि संदिग्ध ने पहले किराने की दुकान पर एक 61 साल के बुजुर्ग को सीने में कई गोलियां मारीं। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध की कार का गैस स्टेशन तक पीछा किया। श्माडेरर ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध को बाहर निकलते और एक टॉयलेट में घुसते देखा। टॉयलेट से निकलने के बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस चीफ ने क्या कहा?
पुलिस चीफ टॉड श्माडेरर के मुताबिक गोलीबारी के दौरान पुलिस के 2 अधिकारियों को गोली लगी और तीसरे को छर्रे लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें संदिग्ध मारा गया। श्माडेरर ने इसे शहर के लिए भयावह घटना बताते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को गोलीबारी में जानलेवा चोटें नहीं आई हैं। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है जहां छर्रे लगे पुलिस अधिकारी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गोली लगने वाले दूसरे पीड़ित की हालत साफ नहीं है।

अमेरिका में आसानी से मिल जाते हैं हथियार
बता दें कि, अमेरिका में फायरिंग के पीछे की सबसे बड़ी वजह यहां का गन कल्चर है। अमेरिका दुनिया का ऐसा देश है जहां हथियार आसानी से खरीदे जा सकते हैं। अमेरिका के कई राज्यों में हथियार खरीदना उतना ही आसान है जितना कोई सामान्य वस्तु खरीदना। कई राज्यों में सिर्फ पहचान पत्र दिखाकर बंदूक खरीदी जा सकती है। कुछ राज्यों में तो बैकग्राउंड भी चेक नहीं होता है। यही सिस्टम या कहें कि गन कल्चर अब अमेरिका के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है।

संबंधित समाचार

‘क्या हुआ तेरा वादा’ का हैंडसम हंक, हिट होने के बाद हुआ गायब, अब इतना बदल गया रंग-रूप

70 के दशक में अपने लुक और एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहा ये एक्टर एक रॉकस्टार था, जिनका आमिर खान से खास रिश्ता...

विराट कोहली के पास एशिया का नंबर-1 बल्लेबाज बनने का मौका, 29 रन बनाते ही टूटेगा पाकिस्तानी प्लेयर का रिकॉर्ड

टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फॉर्मेट में विराट ने अभी तक 414 मैच खेले...

6 महीने बाद नेपाल के PMO का पहला पोस्ट, पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए भारत के साथ संबंधो के लेकर लिखी गंभीर...

नेपाल प्रधानमंत्री कार्यालय ने 6 महीने बाद अपनी पहली पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लिए कही है। नेपाल के पीएमओ ने भारत...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img