सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

अमेरिका और चीन की हो गई दोस्ती!…ट्रंप ने कहा-“अब बीजिंग की यात्रा बहुत दूर की बात नहीं”

चीन के साथ संबंध सुधारने को लेकर की गई ट्रंप की यह टिप्पणी न केवल एक डिप्लोमैटिक बदलाव की ओर इशारा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अमेरिका-चीन संबंधों में टकराव से संवाद की ओर बढ़ने की संभावनाएं फिर से बनने लगी हैं।

वाशिंगटनः अमेरिका और चीन के रिश्ते अब पटरी पर आने लगे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ संबंधों में सुधार का संकेत दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संकेत दिया कि उनकी चीन यात्रा जल्द हो सकती है, जो यह दर्शाता है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन आपसी व्यापारिक तनाव को कम करने के बाद रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच ट्रंप ने बयान दिया है कि “चीन की यात्रा बहुत दूर की बात नहीं” है।

क्या ट्रंप और जिनपिंग में हो सकती है दोस्ती
ट्रंप ने भले ही चीन के साथ अपने रिश्तों में सुधार का संकेत दिया है। मगर ट्रंप का मिजाज कब बदल जाएगा, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। फिलहाल ट्रंप चीन के साथ ट्रेड डील करने के बाद दोस्ती की की बात करने लगे हैं। ट्रंप ने यह टिप्पणी व्हाइट हाउस में फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ मुलाकात के दौरान की। “चीन की यात्रा अब शायद बहुत दूर की बात नहीं है। हम चीन के साथ बहुत अच्छे से तालमेल बिठा रहे हैं। हमारे रिश्ते वास्तव में अच्छे हैं।”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने की रणनीति पर काम कर रहा है, और फिलीपीन जैसे साझेदार देशों के साथ सैन्य सहयोग को मजबूत कर रहा है। ट्रंप ने फिलीपीन के साथ “शानदार सैन्य संबंधों” की भी सराहना की।

व्यापारिक तनाव में नरमी
पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध छिड़ा हुआ था, जिसमें दोनों देशों ने एक-दूसरे के उत्पादों पर भारी टैरिफ (शुल्क) लगा दिए थे। मगर हाल ही में जिनेवा और लंदन में हुई दो उच्च स्तरीय वार्ताओं के बाद दोनों पक्ष टैरिफ में ढील और व्यापार प्रतिबंधों में कमी पर सहमत हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि चीन ने अब अमेरिका को दुर्लभ धातुओं से बने मैग्नेट की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी है, जिनका उपयोग iPhone, इलेक्ट्रिक वाहन, रोबोट और सैन्य उपकरणों में होता है।

शी जिनपिंग से संभावित मुलाकात
ट्रंप के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वह जल्द ही चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह शिखर वार्ता अस्थायी रूप से ही सही, लेकिन दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली में सहायक हो सकती है। हालांकि किसी तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात नवंबर 2025 में हो सकती है, बशर्ते चीन व्यापार और रणनीतिक मुद्दों पर अमेरिका के साथ सहयोग करने को तैयार हो।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img