सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने खासियतों में उन्नत बेहतरी के साथ गतिशीलता अनुभव को और शानदार बनाया

बैंगलोर, अप्रैल 2025: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज घोषणा की कि उसने अर्बन क्रूजर हाइराइडर की खासियतें बेहतर (फीचर अपग्रेड) की हैं। ये खासियतें सुरक्षा, आराम और सुविधा को नये सिरे से परिभाषित करती हैं। नवीनतम बेहतरी ग्राहक-केंद्रित नवाचार के लिए टोयोटा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। ड्राइविंग अनुभव को शानदार बनाने के लिए इसमें मूल्यवान फीडबैक और उभरते बाजार रुझानों को शामिल किया गया है।

भारत की पहली सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में व्यापक तौर पर प्रशंसित और लोकप्रिय, अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने पहले ही एक लाख गाड़ियों की बिक्री का रिकार्ड छू लिया है। यह अपनी अभिनव तकनीक, ईंधन की असाधारण किफायत, गतिशील प्रदर्शन और प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव के साथ दिल जीतना जारी रखता है।

अर्बन क्रूजर हाइराइडर के प्रमुख परिवर्तन में निम्नलिखित शामिल हैं: बेहतर सुरक्षा के लिए सभी रूपांतर (वेरिएंट) में संरचनात्मक सुधार किए गए हैं। सभी वेरिएंट में अब 6 एयरबैग मानक हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ जाती है।अतिरिक्त सुविधा और सुरक्षा के लिए कुछ वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (ईपीबी) को स्वचालित ट्रांसमिशन में जोड़ा गया है। नया 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (6एटी) एडब्ल्यूडी रूपांतर में पिछले 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की जगह लेता है।

व्यैक्तिक ड्राइविंग स्थिति के लिए अब उच्चतर वेरिएंट में 8-तरह से एडजस्ट किया जा सकने वाला पावर ड्राइवर सीट उपलब्ध है। बेहतर यात्री सुविधा के लिए उच्चतर संस्करणों में रियर डोर सनशेड की सुविधा पेश की गई है। बेहतर रीयल टाइम टायर प्रेशर मॉनिटरिंग के लिए और अधिक वेरिएंट में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) पेश किया गया है। प्रीमियम केबिन अनुभव को बेहतर करने के लिए उच्चतर वेरिएंट में एम्बिएंट लाइटिंग की शुरुआत की गई है। बेहतर आराम के लिए उच्चतर वैरिएंट में चालक और सह-चालक के लिए वेंटिलेटेड सीटें शामिल की गई हैं। बेहतर डिवाइस कनेक्टिविटी के लिए टाइप-सी यूएसबी फास्ट-चार्जिंग पोर्ट (15वाट) पेश किए गए हैं। एलईडी स्पॉट और रीडिंग लैंप अब सभी वेरिएंट में मानक हैं, इससे केबिन में रोशनी बेहतर हुई है। चुनिंदा वेरिएंट में एयर क्वालिटी इंडेक्स डिस्प्ले जोड़ा गया है, जिससे केबिन के अंदर बेहतर वायु गुणवत्ता निगरानी सुनिश्चित होगी। बेहतर पठनीयता और स्पष्ट सूचना डिस्प्ले के साथ अपडेटेड स्पीडोमीटर अब सभी वेरिएंट में उपलब्ध है। स्टाइलिंग की पसंद बढ़ाने के लिए चुनिंदा वेरिएंट में दोहरे टोन वाले बाहरी रंग विकल्प पेश किए गए हैं।

अर्बन क्रूजर हाइराइडर की पेशकश पर बोलते हुए, श्री वरिंदर वाधवा, वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस ने कहा, “जैसे-जैसे एसयूवी सेगमेंट विकसित होता है, हम अपने लाइनअप को नया और बेहतर बनाते रहते हैं ताकि इसमें हम आगे रहें। नवीनतम अर्बन क्रूजर हाइडर अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ-इन-सेगमेंट तकनीक, उन्नत सुरक्षा और उत्कृष्ट आराम के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आधुनिक एसयूवी खरीदारों के लिए तैयार, यह टोयोटा की शानदार गुणवत्ता, स्थिरता और ड्राइविंग आनंद को सहजता से मिश्रित करता है।

इन नवीनतम अपग्रेड के साथ, हमें विश्वास है कि हाइराइडर और भी अधिक व्यापक दर्शकों को आकर्षित करेगा, जिससे भारत की सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी में से एक के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत होगी। बेहतर प्रदर्शन और दक्षता से कहीं अधिक, यह परिष्कृत एसयूवी हाइब्रिड प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और कनेक्टेड मोबिलिटी में नए मानक स्थापित करती है, जो आज के ग्राहकों की गतिशील आवश्यकताओं के अनुरूप भविष्य के लिए तैयार ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है।”

2021 में लॉन्च की गई अर्बन क्रूजर हाइराइडर टोयोटा की वैश्विक एसयूवी विरासत को बोल्ड स्टाइलिंग, उन्नत तकनीक और स्थिरता के साथ जोड़ती है। दक्षता और प्रदर्शन के लिए डिज़ाइन की गई, यह अत्यधिक कुशल सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन प्रदान करती है, साथ ही नियो ड्राइव (आईएसजी) के साथ 1.5एल के-सीरीज़ इंजन, 5-स्पीड मैनुअल और 2व्हील ड्राइव तथा 4 व्हील ड्राइव के विकल्पों के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन प्रदान करती है।

इसके आकर्षक बाहरी हिस्से में एलईडी प्रोजेक्ट हेडलैंप, ट्विन एलईडी डीआरएल, स्पोर्टी स्किड प्लेट, क्रिस्टल ऐक्रेलिक ग्रिल और 17 इंच के अलॉय व्हील हैं, जो सात मोनोटोन और चार डुअल-टोन रंगों में उपलब्ध हैं। अंदर, प्रीमियम केबिन में 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड लेदर सीट, 360 डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले और गूगल व सिरी वॉयस असिस्टेंट शामिल हैं। पीछे के यात्रियों को रिक्लाइनिंग सीट, रियर एसी वेंट, यूएसबी चार्जिंग और 60:40 स्प्लिट सीट का लाभ मिलता है।

टोयोटा 66 विशिष्ट सहायक उपकरणों, 3 वर्ष/100,000 किमी वारंटी (जिसे 5 वर्ष/220,000 किमी तक बढ़ाया जा सकता है) और 8 वर्ष/160,000 किमी हाइब्रिड बैटरी वारंटी के साथ स्वामित्व को बेहतर करता है, जिससे प्रीमियम और परेशानी मुक्त ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित होता है।

उन्नत फीचर अपग्रेड के साथ अर्बन क्रूजर हाइराइडर की आकर्षक कीमत 11.34 लाख रुपये [एक्स शोरूम] से शुरू होती है।

उन्नत अर्बन क्रूजर हाइडर के लिए बुकिंग अब शुरू हो गई है। ग्राहक अपने नजदीकी टोयोटा डीलरशिप पर जा कर या https://www.toyotabharat.com/# पर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img