सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूहों की लाखों दीदियों से किया वर्चुअल संवाद

हथकरघा स्वावलंबन प्रतीक, आजादी के अहिंसक आंदोलन का हथियार भी रहा-शिवराज सिंहस्वयं सहायता समूहों की दीदियों के अद्भुत कौशल ने स्थानीय कला और संस्कृति को किया जीवंत-शिवराज सिंहसभी भारतीय जीवन में स्वदेशी का मंत्र अपनाएं–शिवराज सिंह

हम राष्ट्र प्रथम का भाव सर्वोपरि रखते हुए तय करें कि देश में बना हुआ समान ही खरीदेंगे- शिवराज सिंहविभिन्न राज्यों की स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने अनुभव साझा कर अपनी प्रगति के बारे में दी जानकारलखपति दीदियां बोली- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से उनके जीवन में आर्थिक स्थिरता के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी

नई दिल्ली, 7 अगस्त 2025, केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर कृषि भवन, नई दिल्ली से देशभर में स्वयं सहायता समूहों की लाखों दीदियों से वर्चुअल संवाद किया। इस अवसर पर शिवराज सिंह ने कहा कि महिलाएं, शक्ति का स्वरूप और रचनात्मकता का अद्वितीय उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि हथकरघा स्वावलंबन का प्रतीक है। हथकरघा, आजादी के अहिंसक आंदोलन का हथियार भी रहा। हजारों साल पहले से हमारे ग्रामीण कारीगरों की अद्भुत कला ने ना केवल भारत बल्कि दुनिया के देशों में अपनी पहचान स्थापित की।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की दीदियों के अद्भुत कौशल ने स्थानीय कला और संस्कृति को जीवंत करने का बड़ा काम किया है। उनकी रचनाएं भारत की सांस्कृतिक पहचान स्थापित करने और लोक कलाओं को अभिव्यक्त करने का माध्यम बनी हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मार्केटिंग और ब्रांडिंग को लेकर बहनों द्वारा कुछ विषय संज्ञान में लाए गए हैं, जिन पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज का समय डिजाइन की मांग पर आधारित है, इसी दिशा में प्रशिक्षण को लेकर आगे कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए उत्पादों की गुणवत्ता सदैव उच्च बनाने रखने का भी आह्वान किया।

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। प्रधानमंत्री जी ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने का मंत्र दिया है। आज प्रधानमंत्री ने यह फिर से स्पष्ट किया कि दुनिया में कोई भी समझौता देश के किसानों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को नजरअंदाज करके नहीं किया जाएगा। हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि हैं, उससे समझौता बिल्कुल नहीं होगा, चाहे उसके लिए उन्हें स्वयं व्यक्तिगत क्षति ही क्यों ना उठाना पड़े। भारत स्वाभिमान से खड़ा रहेगा और देश के नागरिकों के हितों की सदैव सुरक्षा की जाएगी।

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के यह शब्द ऊर्जा का संचार करने वाले हैं। यह विकसित भारत की संकल्पना को बल देते हैं, इसलिए हम सभी को भी राष्ट्र प्रथम के भाव को ऊपर उठाते हुए, अपने ही देश में निर्मित उत्पादों की ओर रूख करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्वयं सहायता समूहों की दीदियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह मिशन प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के हृदय के भी बेहद करीब है। अब तक देश में डेढ करोड़ से ज्यादा दीदियां लखपति बन चुकी हैं। 2 करोड़ लखपति दीदियां बनाने की दिशा में हम अग्रसर है और जल्द की इस मिशन के तहत 3 करोड़ दीदियों को लखपति बनाने के लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाएगी।

स्वेदशी अपनाने के संकल्प को दोहराते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने देशवासियों से आह्वान किया कि आबादी को ही ताकत में बदलने का काम करें। रक्षाबंधन एवं आगामी अन्य उत्सवों व त्योहारों में देश में निर्मित उत्पादों का ही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से यही संदेश देना चाहता हूं कि हम राष्ट्र प्रथम के भाव को ऊपर रखते हुए तय करें कि देश में बना हुआ समान ही खरीदेंगे।

शिवराज सिंह ने कहा कि स्वदेशी का मंत्र अपनाने से व्यापक स्तर पर बाजार विकल्प खुल खुल जाएंगे, अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमें वोकल फार लोकल की दिशा में ही आगे बढ़ना होगा।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ‘स्वदेशी अपनाने और स्वाभिमान बढ़ाने’ के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यहां दीदियों ने अपने उत्पाद भी स्टाल्स पर प्रदर्शित किए, जिनका श्री चौहान ने अवलोकन किया और उनकी मेहनत की खुलेदिल से सराहना की।

कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने अनुभव साझा करते हुए, उनके जीवन में हुई प्रगति को जाहिर किया। दीदियों ने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से उनके जीवन में ना केवल आर्थिक स्थिरता आई है, बल्कि मिशन के योगदान से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है।

इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री श्री चंद्रशेखर पेम्मासानी, ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img