सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

प्लेन क्रैश हादसे के बीच दिल्ली में रेल दुर्घटना, पटरी से उतरी ट्रेन की बोगी

प्लेन हादसे के बीच दिल्ली से ट्रेन दुर्घटना की घटना सामने आई है। दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर ये ट्रेन हादसा हुआ।गुजरात में हुए प्लेन क्रैश के बड़े हादसे के बीच दिल्ली से ट्रेन दुर्घटना की खबर सामने आई है। दिल्ली में गुरुवार दोपहर 4:10 बजे एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उत्तरी रेलवे के अनुसार, डाउन मेन लाइन पर शिवाजी ब्रिज के पास ट्रेन नंबर- 64419 (निजामुद्दीन-गाजियाबाद ईएमयू) का एक कोच पटरी से उतर गया।

शिवाजी ब्रिज स्टेशन के पास हादसा
यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। इस दौरान शिवाजी ब्रिज स्टेशन के पास ट्रेन का 4 नंबर डिब्बा पटरी से उतर गया। उत्तरी रेलवे ने बताया कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है और न ही कोई हताहत हुआ है। ऐसे में यह राहत की बात है कि एक बड़ा हादसा टल गया। यह ट्रेन गाजियाबाद से दिल्ली के बीच चलती है। रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

प्लेन क्रैश में 242 लोगों ने गंवाई जान
इससे पहले गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा हादसा हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेक ऑफ हुई और कुछ ही देर में हादसे की शिकार हो गई। इसमें 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे। इस हादसे में इन सभी की मौत हो गई। क्रैश होते ही विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। साथ ही आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। यह हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ है, जो सिविल हॉस्पिटल के पास है। हादसे के बाद एयरफोर्स और आर्मी की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। NDRF की भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img