सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

तिरुपति: नशे में मंदिर के शिखर पर चढ़कर शराब मांगने लगा शख्स, पुलिस को 3 घंटे तक करनी पड़ी मशक्कत; सामने आया VIDEO

तिरुपति शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर में स्थित प्रसिद्ध श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर में एक युवक गोपुरम के शिखर पर चढ़ गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मंदिर बंद होने के कुछ ही देर में युवक मंदिर के अंदर घुस गया और वो शराब के नशे में था। TTD के विजिलेंस विभाग के लोगों को इसकी भनक लगती तब तक यह व्यक्ति मुख्य गोपुरम के शिखर पर चढ़ गया। यहां चढ़कर वह शिखर पर लगे कलश को निकालने की कोशिश करने लगा।
दीवार फांदकर अंदर घुसा शख्स
विजिलेंस वालों को पता चलने से पहले ही वह मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया, आरोपी की पहचान कुट्टाडी तिरुपति के तौर पर हुई, जो कुर्मा वाडा, पेद्दामल्ला रेड्डी कॉलोनी, निजामाबाद (तेलंगाना) का रहने वाला है। तिरुपति ईस्ट पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के लोगों को युवक को मंदिर के गोपुरम से नीचे उतारने के लिए तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जब पुलिसकर्मी लोहे की सीढ़ियों की मदद से शिखर तक पहुंचे तो समझाईश के दौरान युवक ने शर्त रख दी कि शराब की क्वाटर बोतल मिलेगी तभी वो नीचे उतरेगा। पुलिसकर्मी ने नीचे उतरने पर शराब पिलाने का झांसा देकर उसे नीचे उतारा और फिर गिरफ्तार कर लिया।

उतरने के लिए की शराब की मांग
तिरुपति ईस्ट के डीएसपी एम. भक्तवत्सलम नायडू ने बताया कि तिरुपति के श्री गोविन्दराजस्वामी मंदिर में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने हंगामा खड़ा कर दिया। वह व्यक्ति सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर मंदिर परिसर में घुस गया। जैसे ही उसने मंदिर की दीवार पर चढ़ने की कोशिश की, सतर्कता दल ने उसे तुरंत देख लिया। मंदिर के अंदर उसने गोपुरम (मंदिर का शिखर) पर चढ़कर कलशों तक पहुंचने की कोशिश भी की। उस व्यक्ति की पहचान कुट्टाडी तिरुपति (45) के रूप में हुई, जो तेलंगाना के निजामाबाद जिले के कुर्मावाड़ा स्थित पेद्दामल्ला रेड्डी कॉलोनी का निवासी है। उस व्यक्ति ने एक क्वार्टर शराब की मांग की और कहा कि वह उसे मिलने के बाद ही नीचे उतरेगा। उसकी मांग मान लेने के बाद उसे नीचे उतारा गया और तिरुपति पूर्व पुलिस स्टेशन ले जाया गया। आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img