सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में नहीं चलेगा VIP या इमरजेंसी कोटा, अधिकारी भी पास लेकर नहीं कर सकेंगे सफर

भारत सरकार का रेल मंत्रालय देश की पहली वंदे भारत स्लीपर को लॉन्च करने की तैयारियों में जोर-शोर से जुटा हुआ है। भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस महीने के आखिर में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (हावड़ा जंक्शन) से असम के गुवाहाटी (कामाख्या जंक्शन) के बीच चलाई जाएगी। ये ट्रेन उत्तर-पूर्वी भारत को पूर्वी भारत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। रात-रात की यात्रा करने वाली ये ट्रेन 14 घंटे में 968 किमी की दूरी तय करेगी। भारतीय रेल के इतिहास की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कोलकाता के हावड़ा जंक्शन और गुवाहाटी के कामाख्या जंक्शन के बीच चलाई जाएगी।वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में नहीं चलेगा VIP या इमरजेंसी कोटा
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में आम लोगों की सुविधा पर खास ध्यान दिया जाएगा। इस ट्रेन में VIP या इमरजेंसी कोटा नहीं चलेगा। एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया कि रेलवे के टॉप और सीनियर अधिकारियों को इस ट्रेन में अपने ट्रैवल पास का इस्तेमाल करने की भी अनुमति नहीं होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर के लिए यात्रियों को सिर्फ कन्फर्म टिकट ही जारी की जाएगी। इसमें वेटिंग लिस्ट और आरएसी टिकट की अनुमति भी नहीं होगी।

18 डिब्बों वाली ट्रेन में होगी कुल 823 सीट
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को पूरी तरह से अपग्रेडेड बेडरोल मुहैया कराया जाएगा, जो बाकी ट्रेनों में मिलने वाले बेडरोल से बिल्कुल अलग और बेहतर क्वालिटी का होगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। ट्रेन में मौजूद सारा स्टाफ डेडिकेटेड यूनिफॉर्म में होंगे। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे। इनमें फर्स्ट एसी का 1, सेकेंड एसी के 4 और थर्ड एसी के 11 डिब्बे शामिल होंगे। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के थर्ड एसी में 611, सेकेंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 स्लीपर सीटें समेत कुल 823 सीटें होंगी।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
हावड़ा और कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच चलाई जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान बंडेल, नबद्वीप धाम, कटवा, अजीमगंज, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगईगांव और रंगिया रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। बताते चलें कि कामाख्या जंक्शन रेलवे स्टेशन, असम के गुवाहाटी शहर में ही स्थित है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img