सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

भाजपा सरकार के खिलाफ जिलों में प्रदर्शन और आंदोलन होंगे, पूरी भाजपा जनता से सार्वजनिक माफी मांगे : मुकेश नायक

भोपाल, 03 मार्च 2025

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक ने आज पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को भिखारी कहें जाने पर सवाल उठाते हुये उसके मुखिया और मंत्रियों पर निशाना साधा।
श्री नायक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में प्रदेश को बदहाली असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेल दिया है। अब तो हालत यह हो गये है कि जनता को भगवान बताकर वोटे बटोरने वाली भाजपा सरकार अब महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को अब भिखारी बता रही है।
उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख बहनों ने अपनी मेहनत की कमाई पर अधिकार मांगा, तो सरकार में बैठे पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रह्लाद पटेल और उनकी पार्टी ने उन्हें भिखमंगा कहकर अपमानित किया। क्या महिलाओं को उनके अधिकार मांगने पर अपमानित किया जाएगा? मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री प्रहलाद पटेल बताये कि भाजपा सरकार ने यदि प्रदेश को विकसित बना दिया होता तो टोकना भर-भर कर आवेदन लेकर जतना उनके सामने अपना हक और अधिकार मांगने के लिए क्यों जाती?
श्री नायक ने कहा कि बीजेपी राज में जनता की बदहाली की भयानक तस्वीर प्रदेश में सामने आयी है। महिलाओं का अपमान कर उनका अधिकार छीनने की साजिश की जा रही है। सत्ता पाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 3000 रूपये देने का वादा करने वाली भाजपा ने लालच देकर उन्हें पहले 1000 रूपये दिये, 1,250 रू. दिए, और अब धीरे धीरे योजना से अपात्र बताकर महिलाओं को वंचित किया जा रहा है, उनका भविष्य अंधकार में डुबोया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी के कारण महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन भाजपा सरकार उन्हें ‘भिखारी’ बताकर उनका मनोबल तोड़ने में लगी है।
श्री नायक ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बादी की कगार पर है, अस्पतालों में न तो डॉक्टर हैं और न दवाएं तक नहीं। मरीजों को इलाज नहीं मिलने के कारण वह परेशान होकर दम तोड़ रहे हैं। इलाज के लिए दर-दर भटक रहें हैं। इतना ही नहीं अस्पतालों में दवाओं की भारी कमी के चलते मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे इलाज के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 साल की शिवराज सरकार और अब मोहन यादव की सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बद से बदतर हैं। गरीब जनता इलाज के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन जब सरकार से जनता अपनी परेशानियों के लिए आवेदन देती है तो बीजेपी के नेता जनता को भिखारी कहते हुये उनका अपमान कर रही है। यह वहीं भाजपा है जो वोट के लिए नतमस्तक होती है और सत्ता आने पर जनता को भिखारी बताती है। भाजपा सत्ता के अहंकार में इतनी मोटी हो गई है कि जनता उन्हें भिखारी लगने लगी है।
श्री नायक ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बीते चार साल से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते छात्रों का भविष्य अंधकारमय है। छात्रों से भारी रकम वसूली जा रही है, लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं मिल रही है। लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली, जिससे गरीब और जरूरतमंद छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। तो क्या शिक्षा प्राप्त करना अब भीख मांगना हो गया?
श्री नायक ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए कोई राहत नहीं दी, किसान खाद-बीज के लिए भटक रहे किसान, किसानों को खाद और बीज तक नहीं मिल रहा है। कर्ज के बोझ तले दबे किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर है। क्या अन्नदाताओं को उनका हक मांगना भीख मांगना कहलाएगा? भाजपा ने किसानों 2700 के गेहूं, 3100 धान, 6000 सोयाबीन के देने के जो वादे किये थे उनका हक मांगना क्या भीख मांगना कहलाता है?
श्री नायक ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को उनका हक नहीं मिल रहा, 4-6 महीने से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन लंबित है। बीजेपी सरकार बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के अधिकारों को भीख कहकर उनका अपमान कर रही है।
श्री नायक ने कहा कि बीजेपी सरकार और मंत्री प्रह्लाद पटेल जवाब दें कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उनका अपमान क्यों कर रहे हैं? भाजपा सरकार में गरीब, किसान, छात्र, दिव्यांग और बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान कब होगा? भाजपा बतायेगी कि 20 साल में मध्य प्रदेश को गरीबी और भ्रष्टाचार के अलावा क्या दिया?
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन:-
श्री नायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के हक और अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी निणार्यक लड़ाई लड़ेगी। आगामी 5 मार्च 2025 को प्रदेश के सभी जिलों के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटले के इस्तीफे की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री प्रहलाद पटेल प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा विरोध में लिए तैयार रहें। महिलाओं, गरीबों, किसानों, छात्रों और बुजुर्गों को उनका हक नहीं मिला तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

संबंधित समाचार

नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बालेन शाह, पद और गोपनीयता की ली शपथ

नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शाह इससे पहले काठमांडू...

कई बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी देने की तैयारी में भारत, S-400 और अनमैन्ड कॉम्बैट जेट्स पर खास नजर

भारत में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में बड़े रक्षा सौदों पर फैसला संभव है। S-400, BrahMos, अनमैन्ड कॉम्बैट जेट्स और ट्रांसपोर्ट विमानों के...

विराट कोहली के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका, सिर्फ दो खिलाड़ी कर पाए हैं गजब कारनामा

Virat Kohli Sixes Record: IPL 2026 के सीजन में विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में खुद का नाम दर्ज करवाने का...

ताज़ा समाचार

नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बालेन शाह, पद और गोपनीयता की ली शपथ

नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। बालेन शाह...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img