सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

सस्पेंस, एक्शन के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का, इस हफ्ते होगा मनोरंजन ही मनोरंजन

इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज हर प्रकार के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ लेकर आई हैं, चाहे वह एक्शन, ड्रामा या कॉमेडी हो। घर बैठे मनोरंजन का यह शानदार मौका है। इस हफ्ते की रिलीज पर एक नजर डालते हैं।अभी सिनेमाघरों में कई फिल्में धूम मचा रही हैं, तो वहीं कुछ नई रिलीज भी दर्शकों के सामने आ चुकी हैं और कुछ इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली हैं। लेकिन अगर आप इस जनवरी में घर बैठे आराम से कुछ मनोरंजक और दिलचस्प कंटेंट देखना चाहते हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प पेश कर रहे हैं। इस हफ्ते OTT पर कई नई और चर्चित रिलीज़ होने वाली हैं, जो एक्शन, क्राइम, कॉमेडी और ड्रामा के शौकीनों के लिए खास हैं। आइए जानते हैं इन रिलीज़ के बारे में:तस्कर: द स्मगलर वेब
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

इमरान हाशमी की नई वेब सीरीज ‘तस्कर: द स्मगलर’ वेब 14 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें इमरान हाशमी के अलावा शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदीश सिंह संधू, अनुराग सिन्हा और ज़ोया अफरोज अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज़ अपराध और सस्पेंस के शौकीनों के लिए खास होगी।

120 बहादुर
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो

फरहान अख्तर की वॉर-ड्रामा फिल्म 120 बहादुर पिछले नवंबर में थिएट्रिकल रिलीज हुई थी और अब यह 16 जनवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। फिल्म की कहानी और एक्टिंग को काफी सराहा गया था। मिलिट्री बैकग्राउंड पर आधारित यह फिल्म युद्ध और साहस के दृश्यों के लिए जानी जाती है।

मस्ती 4
प्लेटफॉर्म- जी 5

पॉपुलर मस्ती फ्रेंचाइज़ी की चौथी किस्त, जो 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, अब 16 जनवरी से Zee5 पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख, आफताब शिवदासानी और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं। कॉमेडी और हल्के-फुल्के मनोरंजन के लिए यह फिल्म OTT पर देखने लायक है।

भा भा बा
प्लेटफॉर्म- जी 5

साउथ इंडियन फिल्म भा भा बा भी इस हफ्ते OTT पर आ रही है। यह फिल्म 16 जनवरी से Zee5 पर उपलब्ध होगी। इसे 18 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। फिल्म में दिलीप और मोहनलाल जैसे साउथ स्टार्स प्रमुख भूमिका में हैं।

गुर्रम पप्पी रेड्डी
प्लेटफॉर्म- जी 5

साउथ फिल्म गुर्रम पप्पी रेड्डी भी 16 जनवरी से Zee5 पर रिलीज़ होगी। यह फिल्म पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को देखने को मिलेगी।

कलमकावल
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव

ममूटी स्टारर फिल्म कलमकावल भी 16 जनवरी, 2026 को SonyLIV पर उपलब्ध होगी।

ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स
प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

19 जनवरी, 2026 को ए नाइट ‘ऑफ द सेवन किंगडम्स’ JioHotstar पर रिलीज़ होने वाली है। यह जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की वेस्टरॉस की दुनिया को गेम ऑफ़ थ्रोन्स से लगभग एक सदी पहले दिखाती है और फैंस के लिए एक शानदार अनुभव साबित होगी।

संबंधित समाचार

कोहरे के कारण दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, 7-8 घंटे देरी से चल रही, यहां देखें गाड़ियों की लिस्ट

दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में कोहरे के कारण ट्रेन के पहिए थम गए हैं। दिल्ली से जाने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई...

Gold Price: तनिष्क, कल्याण, जोयअलुक्कास, मालाबार पर आज क्या है सोने का रेट, कहां मिलेगा सबसे सस्ता गोल्ड

मंगलवार को दोपहर 12.07 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने का भाव 5.08 प्रतिशत की जोरदार तेजी के...

ईरान के राष्ट्रपति ने दिया बातचीत का संकेत, अमेरिकी रुख पर सस्पेंस बरकरार

ईरान ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका के साथ उसकी वार्ता हो सकती है। वार्ता से पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने अपने...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img