सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

स्टीव स्मिथ को नहीं खिलाने पर मचा बवाल, अब वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दी सफाई

20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे और श्रीलंका के करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में पहले ही दौर में बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमे में जबरदस्त बवाल मच हुआ है। 2009 के बाद पहली बार कंगारू टीम ग्रुप स्टेज पार नहीं कर पाई। ICC T20I रैंकिंग में 11वें नंबर की टीम जिम्बाबावे से हार और फिर श्रीलंका के खिलाफ करारी शिकस्त झेलने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में ही बोरिया बिस्तर बंध गया। इस शर्मनाक अभियान ने अब टीम मैनेजमेंट को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा स्टीव स्मिथ की भूमिका को लेकर हो रही है। टीम में देर से शामिल किए गए स्मिथ को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, जिससे फैंस और पूर्व क्रिकेटरों ने सिलेक्शन प्रक्रिया पर सवाल उठाए। अब इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सफाई आई हैऑस्ट्रेलियन सिलेक्टर ने दी सफाई
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने सफाई देते हुए कहा कि स्मिथ को शुरुआत से ही केवल कवर के तौर पर टीम में रखा गया था। वह मुख्य रूप से ओपनिंग स्लॉट के बैकअप के लिए थे। दरअसल, कप्तान मिचेल मार्श ग्रोइन इंजरी के कारण शुरुआती दो मैच नहीं खेल सके थे, जिसके बाद स्मिथ को कवर के रूप में बुलाया गया। बाद में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के चोटिल होने पर उन्हें आधिकारिक तौर पर रिप्लेसमेंट के रूप में जोड़ा गया।

डोडेमाइड ने कहा कि तीसरे मैच में मार्श और ट्रैविस हेड की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया, इसलिए टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि आलोचकों का मानना है कि स्मिथ जैसे अनुभवी बल्लेबाज को बाहर रखना बड़ी भूल थी।

दिग्गज क्रिकेटरों ने उठाए सिलेक्शन पर सवाल
पूर्व दिग्गज मार्क वॉ ने इसे अपमान करार दिया। वहीं मैथ्यू हेडन और ग्लेन मैक्ग्रा ने भी चयन नीति और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को तरजीह देने पर सवाल उठाए। दिलचस्प बात यह है कि स्मिथ ने हाल ही में बिग बैश लीग 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 299 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था। इसके बावजूद उन्हें सीमित भूमिका में रखना फैंस को समझ नहीं आया। अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद पूरे अभियान की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। फिलहाल टीम के सामने ओमान के खिलाफ आखिरी मुकाबला मजबूती से खत्म करने की चुनौती है, लेकिन वर्ल्ड कप से बाहर होने की टीस ऑस्ट्रेलिया को लंबे समय तक परेशान कर सकती है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img