सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हो गई बड़ी चूक, मच गई अफरा-तफरी, देखें घटना का Video

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। भुवनेश्वर में एक युवक मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के करीब तक पहुंच गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक सामने आई। यह घटना उत्कल विश्वविद्यालय परिसर में हुई, जहां मुख्यमंत्री राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक एक युवक हाथ में कागज लेकर मुख्यमंत्री की ओर बढ़ने लगा।
सुरक्षाकर्मियों ने दिखाई सतर्कता
मुख्यमंत्री की तरफ एक युवक को बढ़ते देखकर कुछ पल के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए युवक को बीच में ही रोक लिया और उसे अलग ले जाया गया। इस अप्रत्याशित घटना से मुख्यमंत्री भी कुछ समय के लिए चौंक गए, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता से स्थिति तुरंत नियंत्रण में आ गई। इसके बाद कार्यक्रम सामान्य रूप से संपन्न हुआ।
युवक ने ऐसा क्यों किया?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए युवक की पहचान 36 साल के भद्रक निवासी बिजय कुमार मल्लिक के रूप में हुई है। आरोपी वर्ष 2024 में भद्रक जिले के भंडारीपोखरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुका है। उसे ओडिशा जनता पार्टी से विधायकी का टिकट मिला था। आरोपी सुरक्षा के बाहरी सर्किल में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। उसके हाथ में जो कागज था, उसमें एसएसबी परीक्षा को फिर से लागू करने की मांग लिखी हुई थी। कागज पर उसने “एसएसबी परीक्षा हमारी मांग” लिखा था। कथित तौर पर आरोपी का कहना है कि एसएसबी की परीक्षा काफी लंबे समय से नहीं हुई है और इसी मुद्दे को लेकर वह मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाना चाहता था।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह यूनिवर्सिटी के कैंटीन में खाना खाने आया था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आने वाले हैं। इसके बाद उसने तुरंत एक कागज पर अपनी मांग लिखी और मुख्यमंत्री को सौंपने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ गया। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने करीब 10 साल पहले इसी उत्कल विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में पीजी की पढ़ाई की थी। साथ ही, वह खुद भी कई बार एसएसबी की परीक्षा दे चुका है।
फिलहाल पुलिस इस घटना के बाद आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश के पीछे उसकी मंशा क्या थी। युवक अभी हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img