सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

वीरों के बलिदान से स्वतंत्रता संग्राम को मिली नई दिशा और ऊर्जा : कल्याण

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
चंडीगढ़, 22 मार्च
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इन वीरों के बलिदान से भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा और ऊर्जा मिली। उनका त्याग और साहस आज भी देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश के स्वतंत्र भविष्य के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा। उनके बलिदान से भारतीय युवाओं में देशभक्ति की भावना प्रबल हुई। उन्होंने कहा कि इन अमर शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कल्याण ने कहा कि आज का दिन हम सभी को यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे देश की एकता, अखंडता और समृद्धि बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करें, यही उन महान सपूतों के लिए सच्ची श्रद्धांजली होगी।

संबंधित समाचार

T20 WC के सेमीफाइनल मैचों को लेकर ICC का बड़ा ऐलान, बताया कौन होंगे अंपायर और मैच रेफरी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले 4 और मार्च को खेले जाएंगे। इन मुकाबलों को लेकर ICC ने बड़ा ऐलान कर दिया है।T20...

विश्व का एकमात्र मंदिर जहां नहीं माना जाता ग्रहण, 24 घंटे और सातों दिन खुला रहता है दरबार

मंगलवार को होने वाले चंद्रगहण को देखते हुए देशभर में मंदिरों में पूजा-पाठ नहीं होंगे। हालांकि, विश्व का एक मंदिर ऐसा भी है जहां...

PM मोदी ने YouTube पर हासिल किया बड़ा मुकाम, सब्सक्राइबर्स की संख्या सुनकर हो जाएंगे हैरान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर पूरे हो गए हैं। बता दें कि वे यूट्यूब पर विश्व स्तर पर सबसे...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img