सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

साड़ी-चूड़ियां पहन रात को मंदिर में पूजा कर रहे थे रिटायर्ड टीचर, काला जादू के शक में भीड़ ने दी सजा

मंदिर में पूजा-पाठ और मंत्र जाप करते समय रिटायर्ड शिक्षक ने महिलाओं के कपड़े जैसे- साड़ी, चूड़ियां और फूलों की माला पहन रखी थी। गांव के कुछ लोगों को काला जादू करने का शक हुआ।ओडिशा के गंजाम जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां काला जादू करने के शक में गांव के कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया है।यह घटना गंजाम जिले के बेलागुंठा थाना क्षेत्र के बेलपूंजी गांव में 7 और 8 मार्च की दरम्यानी रात को हुई। घायल व्यक्ति की पहचान गोपाल कृष्ण सेठी के रूप में हुई है, जो एक रिटायर्ड शिक्षक हैं और चढ़ियापल्ली के ढेपा साही के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मंदिर में पूजा करते देख हुआ शक
जानकारी के मुताबिक, घटना से कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने गोपाल कृष्ण सेठी को देर रात बेलपूंजी गांव के ठाकुराणी मंदिर में पूजा-पाठ और मंत्र जाप करते हुए देखा था। बताया जा रहा है कि उस समय उन्होंने महिलाओं के कपड़े जैसे- साड़ी, चूड़ियां और फूलों की माला पहन रखी थी। इसी वजह से गांव के कुछ लोगों को उन पर काला जादू करने का शक होने लगा।

बेटे के साथ मंदिर पहुंचे थे बुजुर्ग
बताया जाता है कि घटना वाली रात गोपाल कृष्ण सेठी ने अपने बेटे से उन्हें मंदिर ले जाने की जिद की। बताया जा रहा है कि वे मानसिक रूप से कमजोर हैं, इसलिए उनका बेटा उन्हें बेलपूंजी गांव के मंदिर तक ले गया और वहीं छोड़कर वापस लौट आया। जब गोपाल कृष्ण सेठी मंदिर में बैठे हुए थे, तभी आस-पास रहने वाले कुछ आदिवासी लोगों ने उन्हें देखकर शक जताया कि वे काला जादू कर रहे हैं।गांव वालों ने कर दी पिटाई
इसके बाद गांव के कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी जमकर पिटाई की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को वहां से बचाकर तुरंत इलाज के लिए ब्रह्मपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

10 लोग गिरफ्तार
इस मामले में एसडीपीओ डॉ. दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और प्रारंभिक जांच के बाद बेलपूंजी गांव के 10 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

‘6 महीने बाद तुम्हें छोड़ देगा’, दुल्हन को आया कॉल, फिर मैसेज में दिखा कुछ ऐसा कि मंडप में ही टूट गई शादी

सात फेरे लेने के बाद विदाई की दहलीज पर खड़ी दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ मना कर दिया। दुल्हन को इस...

पहले अटेंप्ट में UPSC क्रैक कर बनी IPS, फिर बॉलीवुड में मारी ग्लैमरस एंट्री, अब पर्दे पर छाएंगी लेडी सुपरकॉप, सामने आई झलक

IAS और IPS अधिकारी फिल्मों से दूर रहते हैं, लेकिन एक ऐसी जांबाज IPS अधिकारी हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर भी अपनी धाक जमाई...

कोच्चि में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- “खत्म हुआ लंबा इंतजार, केरलम नाम की मुराद हुई पूरी”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के एर्नाकुलम में 10,800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में लगभग 5,650...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img