सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

संस्कारों का ढोल पीटने वाली भाजपा का असली चेहरा बेनकाब:मुकेश नायक

भोपाल, 10 सितम्बर 2025 
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक ने भोपाल के भाजपा युवा मोर्चा नेता का महिला मित्र के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है।

श्री नायक ने कहा –
“यह वही भाजपा है, जो हर मंच से संस्कारों की दुहाई देती है और महिलाओं के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है। लेकिन जब इनके ही युवा मोर्चा के पदाधिकारी महिला के साथ अश्लील हरकतों में पकड़े जाते हैं, तब भाजपा का असली चेहरा सामने आता है।”

मुख्य बिंदु:
1. भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री जीत निशोदे का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

2. पार्टी को आनन-फानन में उन्हें पद और प्राथमिक सदस्यता से हटाना पड़ा – यह साफ दर्शाता है कि भाजपा के अंदर इस तरह के कृत्य आम हो चुके हैं।

3. भाजपा बार-बार कांग्रेस पर आरोप लगाकर महिलाओं के सम्मान की झूठी राजनीति करती रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि भाजपा के नेता ही लगातार महिलाओं का अपमान करते हुए पकड़े जा रहे हैं।

4. हाल ही में जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने महिलाओं में बढ़ते नशे और असुरक्षा का मुद्दा उठाया था, तब भाजपा नेताओं ने उन पर बेहूदा बयान दिए और महिलाओं का अपमान करार दिया था।

श्री नायक ने सवाल उठाए –
“जब भाजपा खुद को संस्कारों की पार्टी बताती है, तब क्या उनके नेताओं की यही हरकतें संस्कार कहलाती हैं?
अतिरिक्त तथ्य उजागर करते हुए श्री नायक ने कहा:
“वायरल वीडियो में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी के साथ उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और ध्रुव नारायण सिंह की भी तस्वीरें सामने आई हैं।अब सवाल यह है कि क्या यह आचरण उन्हीं की पाठशाला का हिस्सा है? और यह रिश्ता क्या कहलाता है जो इन नेताओं के साथ इस युवा मोर्चा पदाधिकारी का जुड़ाव दिखाता है?”

क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा नेतृत्व बताएगा कि महिलाओं का अपमान करने वाले नेताओं पर वे सिर्फ दिखावटी कार्रवाई करेंगे या पार्टी के चरित्र में सुधार भी करेंगे?”

कांग्रेस का संदेश
कांग्रेस हमेशा महिलाओं की गरिमा और सम्मान की पक्षधर रही है। भाजपा नेताओं के ऐसे कृत्य न सिर्फ समाज में गलत संदेश देते हैं बल्कि प्रदेश की बेटियों और बहनों के लिए असुरक्षा का माहौल भी बनाते हैं।

श्री नायक ने कहा:
“भाजपा की कथनी और करनी का फर्क जनता देख चुकी है। कांग्रेस इस पाखंड और दोहरे चरित्र को जनता के बीच उजागर करती रहेगी।”

सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

संबंधित समाचार

नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बालेन शाह, पद और गोपनीयता की ली शपथ

नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। बालेन शाह ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। शाह इससे पहले काठमांडू...

कई बड़े रक्षा सौदों को मंजूरी देने की तैयारी में भारत, S-400 और अनमैन्ड कॉम्बैट जेट्स पर खास नजर

भारत में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में बड़े रक्षा सौदों पर फैसला संभव है। S-400, BrahMos, अनमैन्ड कॉम्बैट जेट्स और ट्रांसपोर्ट विमानों के...

विराट कोहली के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका, सिर्फ दो खिलाड़ी कर पाए हैं गजब कारनामा

Virat Kohli Sixes Record: IPL 2026 के सीजन में विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में खुद का नाम दर्ज करवाने का...

ताज़ा समाचार

नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बालेन शाह, पद और गोपनीयता की ली शपथ

नेपाल को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। बालेन शाह...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img