सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पंजाब सरकार की ओर से भारत के राष्ट्रपति का शानदार स्वागत

राष्ट्रपति का संघर्ष और जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 11 मार्च

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, जो राज्य के दौरे पर हैं, का भव्य स्वागत किया।

इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का दौरा राज्य के इतिहास में एक सुनहरा दिन है और इस मौके पर हर पंजाबी बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि महान गुरुओं, संतों और पीर-फकीरों की पवित्र धरती पंजाब पर राष्ट्रपति का स्वागत है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि अपने दौरे के दौरान भारत की राष्ट्रपति पंजाबियों की गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी का आनंद लेने के साथ-साथ राज्य की शानदार सांस्कृतिक विरासत की गवाह बनेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ने आज केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा में कार्यक्रम में भाग लिया और बुधवार को वह पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि इन प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रपति का दौरा, छात्रों को जीवन में कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए प्रेरित करेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राष्ट्रपति का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है क्योंकि उन्होंने जीवन में व्यक्तिगत और पेशेवर स्तर पर कठिन संघर्ष किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपनी कड़ी मेहनत, दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता के साथ जीवन में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की यह उपलब्धि उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन जैसे वैश्विक नेताओं की कतार में खड़ा करती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हम सभी के लिए यादगार पल है और पूरा पंजाब देश के राष्ट्रपति का इस दौरे के दौरान भव्य स्वागत कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पवित्र धरती पर देश के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए गर्व महसूस कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के मेहनती और प्रगतिशील किसानों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता होने के साथ-साथ, पंजाब को देश की खड़ग भुजा होने का गौरव भी प्राप्त है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मेहनती और बहादुर पंजाबी अपनी हिम्मत, अथाह हौसले और सख्त उद्यमशील भावना के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पांच नदियों की इस पवित्र धरती पर इतिहास के कई पन्नों को करीब से देखा है।

इससे पहले मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने कार्यक्रम के दौरान गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और अन्य उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img