सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कर्मचारी यूनियनों की जायज़ मांगें जल्दी से जल्दी पूरी की जाएंगी: कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल

चंडीगढ़, 4 मार्च 2025

विभिन्न कर्मचारी यूनियनों की जायज़ मांगों और मसलों को हल करने के लिए आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री स कुलदीप सिंह धालीवाल ने की। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. भी मौजूद रहे।

स धालीवाल ने विभिन्न कर्मचारी यूनियनों की मांगों को व्यक्तिगत रूप से सुना और संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी कि वे पंजाब के एडवोकेट जनरल से कानूनी सलाह लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने के लिए सुव्यवस्थित नीति बनाएं। इसके साथ ही, मंत्री ने 31 मार्च 2025 तक सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के बकाया वेतन जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिव्यांगों की बैकलॉग पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी कहा।

विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों के साथ कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। स धालीवाल ने विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों को भरोसा दिया कि उनकी जायज़ मांगें जल्द से जल्द पूरी की जाएंगी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में फाइल वर्क में तेजी लाएं और यह पता लगाया जाए कि फाइलें किस बाधा के कारण कहां लंबित पड़ी हैं।

बैठक में अजोए कुमार सिन्हा, प्रमुख सचिव, बिजली,नीलकंठ एस. अवहाद, प्रमुख सचिव, जल आपूर्ति औ स्वच्छता
अमित तलवार, विशेष सचिव, जल आपूर्ति और स्वच्छता,विनय बुबलानी, डायरेक्टर जनरल, स्कूल शिक्षा,परमजीत सिंह, डायरेक्टर, स्कूल शिक्षा
किरण शर्मा, डिप्टी सचिव, आम राज प्रबंध
आनंद सागर, संयुक्त सचिव, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग,जसबीर सिंह, डायरेक्टर प्रशासन (पीएसपीसीएल) और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
3704 अध्यापक यूनियन, डिप्टी कमिश्नर संगरूर,समूह पुनर्बहाली कच्चे अध्यापक यूनियन
मेरिटोरियस टीचर्स यूनियन, डिप्टी कमिश्नर संगरूर,अध्यापक यूनियन, डिप्टी कमिश्नर संगरूर, जिन्होंने 10 साल की सेवा पूरी कर ली है,विशेष अध्यापक यूनियन (एस.डी.एम. मोहाली)

कंप्यूटर अध्यापक यूनियन, पंजाब और कंप्यूटर अध्यापक भूख हड़ताल संघर्ष समिति (एस.डी.एम. मोहाली),
पंजाब नेत्रहीन युवक एसोसिएशन(एन.वाई.ए.)
और
ठेका मुलाजिम संघर्ष समिति, पंजाब (जल आपूर्ति),पॉवरकॉम और ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन इस मीटिंग में मौजूद था।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img