वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का दो लड़कियों को लेकर लास्ट बेंच पर जाता है और कुछ बात करने लगता है। अचानक वह बंदूक निकालता है और लड़की के सिर पर गोली मार देता है। इसके बाद खुद सुसाइड की कोशिश करता है।पंजाब के तरण तारण में एक लॉ स्टुडेंट ने क्लास के अंदर अपने साथ पढ़ने वाली लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी अगले ही पल खुद को गोली मारकर सुसाइड की कोशिश करता है। पूरी घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का दो लड़कियों को बुलाकर लास्ट बेंच पर लाता है। वह दोनों लड़कियों से कुछ बात करता है और जल्द ही बात खत्म कर दोनों लड़कियां वहां से जाने लगती हैं। इसी बीच लड़का अपने बैग से पिस्तौल निकालता है और एक लड़की को गोली मार देता है। अगले ही पल वह खुद को भी गोली मारकर सुसाइड की कोशिश करता है। लड़के ने पहले लड़की के सिर से सटाकर गोली मारी और फिर अपनी कनपटी पर गोली दाग दी। इन दोनों के बीच मौजूद तीसरी लड़की कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसकी सहेली नीचे पर गिर चुकी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पहले भागने की कोशिश करती है फिर अपनी सहेली को बचाने के लिए आती है, लेकिन उसकी सहेली बेंच पर गिर चुकी होती है। ऐसे में वह उसे छोड़कर भाग जाती है। क्लास में मची भगदड़
क्लास के अंदर जैसे ही दो बार गोलियां चलने की आवाज आती है, वैसे ही भगदड़ मच जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मौके पर यह देखने आती है कि आवाज कहां से आई, लेकिन जैसे ही उसे पिस्तौल और खून दिखाई देता है, वह भी चिल्लाते हुए भाग जाती है। क्लास के अन्य बच्चे गोली की आवाज सुनते ही अपना सामान छोड़कर बाहर भाग जाते हैं।पुलिस ने शुरू की जांच
मृतक लड़की की पहचान संदीप कौर के रूप में हुई है। वह नौशहरा पन्नुआं की रहने वाली थी। वहीं, गोली चलाने वाले लड़के की पहचान मल्लियां गांव के रहने वाले प्रिंस राज के रूप में हुई है। हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना उसमा गांव के लॉ कॉलेज में दूसरे सेमेस्टर के बी सेक्शन में हुई।




