सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

होटल-रेस्टोरेंट्स से सरकार ने कहा- सब्जी-फल सीधे किसानों से खरीदें, बिचौलियों की भूमिका हो खत्म

कृषि सचिव ने कहा कि ऐसा होने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा। हॉस्पिटैलिटी उद्योग को भारतीय खाने की असल पहचान GI टैग वाले उत्पादों को अपने मेन्यू में बढ़ावा देना चाहिए।भारत सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने और सप्लाई चेन को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी ने सोमवार को देशभर के होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से अपील की कि वे फल, सब्ज़ियां और अन्य खाद्य सामग्री की खरीद सीधे किसान उत्पादक संगठनों यानी FPOs से करें। पीटीआई की खबर के मुताबिक, उनका कहना है कि इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।GI टैग वाले उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर
चतुर्वेदी ने यह भी सुझाव दिया कि हॉस्पिटैलिटी उद्योग को भारतीय खाने की असल पहचान GI टैग वाले उत्पादों को अपने मेन्यू में बढ़ावा देना चाहिए। इससे पर्यटकों को भारत की विविध खाद्य विरासत का अनुभव मिलेगा और होटलों को अपनी डिशेज़ की क्वालिटी और प्रामाणिकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। कृषि मंत्रालय और होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ नॉर्दर्न इंडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर होटल स्थानीय किसानों के साथ साझेदारी कर ताज़ा सब्ज़ियां, फल, मसाले और अन्य उत्पाद सीधे खरीदें, तो यह किसानों और उद्योग, दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

जल्द आएगा वेब प्लेटफॉर्म
चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में देश में 35,000 से ज्यादा FPOs सक्रिय हैं, जिनमें से 10,000 सरकार समर्थित योजनाओं के तहत बनाए गए हैं। कृषि मंत्रालय जल्द ही एक वेब-आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है, जिस पर FPOs अपना अतिरिक्त स्टॉक सूचीबद्ध कर सकेंगे, ताकि होटल और रेस्टोरेंट उनसे सीधे खरीदारी कर सकें। उन्होंने कहा कि अभी होटल और रेस्टोरेंट मंडियों या रिटेल चेन से सामान खरीदते हैं। हम बस यह चाहते हैं कि वे अपने आस-पास के FPOs के साथ डायरेक्ट सोर्सिंग शुरू करें।

संबंधित समाचार

‘क्या हुआ तेरा वादा’ का हैंडसम हंक, हिट होने के बाद हुआ गायब, अब इतना बदल गया रंग-रूप

70 के दशक में अपने लुक और एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहा ये एक्टर एक रॉकस्टार था, जिनका आमिर खान से खास रिश्ता...

विराट कोहली के पास एशिया का नंबर-1 बल्लेबाज बनने का मौका, 29 रन बनाते ही टूटेगा पाकिस्तानी प्लेयर का रिकॉर्ड

टी20 फॉर्मेट में विराट कोहली ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फॉर्मेट में विराट ने अभी तक 414 मैच खेले...

6 महीने बाद नेपाल के PMO का पहला पोस्ट, पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए भारत के साथ संबंधो के लेकर लिखी गंभीर...

नेपाल प्रधानमंत्री कार्यालय ने 6 महीने बाद अपनी पहली पोस्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लिए कही है। नेपाल के पीएमओ ने भारत...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img