सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

स्प्राइट की बोतल से निकला हंसी का जिन्न, कपिल शर्मा-अनुराग कश्‍यप की जोड़ी ने मचाया धमाल

नई दिल्ली, अप्रैल 2025: नींबू और नींबू-पानी के फ्लेवर वाली लोकप्रिय बेवरेज स्प्राइट ने अपने सुपरहिट कैंपेन ‘जोक इन ए बॉटल’ के नए सीजन के साथ फिर एक बार धूम मचाई है। जेन ज़ी की सोच और पॉप कल्चर को साथ लेकर यह नया संस्करण एक दिलचस्प ट्विस्ट के साथ आया है, जिसमें पहली बार कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और संजीदा फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की जोड़ी नजर आ रही है। दोनों की मजेदार नोकझोंक से भरपूर इस कैंपेन में दर्शकों को हंसी और ताजगी का डबल डोज मिलता है।

ब्रांड फिल्म की शुरुआत अनुराग कश्यप द्वारा कपिल शर्मा को एक “रिलेटेबल” ऐड का आइडिया देने से होती है, जिसके बाद दोनों की रचनात्मक सोच आपस में टकराती है। कपिल जहां अनुराग के ऐड डेब्यू का मजाक उड़ाते हैं, वहीं अनुराग अपने विजन को जमकर बचाते हैं और इसी टकराव से निकलती है हंसी की फुल ऑन डोज। क्लाइमेक्स में कपिल के पंच के साथ जब अनुराग ‘जोक इन ए बॉटल’ को अपने स्टाइल में जादुई चिराग में बदल देते हैं, तो दर्शकों की हंसी थम नहीं पाती।

यह तीसरा सीजन भी स्प्राइट के ट्रेडमार्क रिफ्रेशमेंट और ह्यूमर का वही मजेदार मेल लेकर आया है, जो ‘ठंड रख’ के फॉर्मूले को और भी एंटरटेनिंग बनाता है।

‘जोक इन ए बॉटल’ सिर्फ एक विज्ञापन नहीं बल्कि एक एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टी बन चुका है, जिसमें शॉर्ट कॉमिक वीडियोज़, मजेदार मीम्स और टॉप क्रिएटर्स के कंटेंट से भरपूर एक खास मीम स्टूडियो शामिल है। यह सब खासतौर से जेन ज़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बस बोतल को स्कैन करें, एक घूंट लें और किसी भी वक्त, कहीं भी हंसी की ठंडी बौछार का मजा लें।

कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया की सीनियर कैटेगरी डायरेक्टर सुमेली चैटर्जी ने कहा, “जोक इन ए बॉटल आज के युवाओं के लिए रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हंसी को ज़रूरी बनाता है। हमारा लक्ष्य है कि जितना तेज़ दिमाग, उतनी ही तेज़ ताजगी। इस बार हमने कपिल और अनुराग को एक साथ लाकर एक ऐसी जुगलबंदी पेश की है जो रचनात्मक टकराव को मजेदार और यादगार बनाती है।”

कपिल शर्मा ने इस पर कहा, “स्प्राइट के साथ काम करना हमेशा मजेदार होता है, लेकिन इस बार तो अनुराग के साथ शूट करना एकदम अलग अनुभव था – जैसे स्प्राइट और सिनेमा का फिज़ी मिक्स! मुझे पूरा यकीन है कि लोग इसे स्कैन करके बहुत एंजॉय करेंगे।”

‘जोक इन ए बॉटल’ अब टीवी, डिजिटल और आउटडोर प्लेटफॉर्म्स पर पूरे देश में धूम मचाने को तैयार है। एक स्कैन और एक घूंट के साथ, स्प्राइट हंसी और रिफ्रेशमेंट का ऐसा अनुभव दे रहा है जो हर दिन को हल्का बना देता है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img