सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कपूर खानदान का लाड़ला, जो हीरो नहीं विलेन बनकर हुआ मशहूर, लुक्स में राज, शम्मी और शशि से नहीं थे कम

आज हम आपको कपूर खानदान के एक ऐसे स्टार के बारे में बताते हैं, जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। कपूर खानदान का ये सितारा न तो लुक्स के मामले में कम था और ना ही पर्सनैलिटी के मामले में, इसके बाद भी इन्होंने हीरो नहीं विलेन बनकर काम किया।कपूर खानदान बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित और पुराना परिवार है, जिसने इंडस्ट्री को कई बड़े सितारे दिए हैं। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर से लेकर ऋषि कपूर, रणबीर कपूर तक इस परिवार से कई बड़े सितारे फिल्मी दुनिया पर अपना जादू बिखेर चुके हैं। जब भी कपूर परिवार के सदस्यों की बात होती है तो गुड लुक्स वाले चेहरे सामने आने लगते हैं, जिन्होंने लीड हीरो और हीरोइन बनकर दर्शकों के दिल जीते। लेकिन, क्या आप इस नामी खानदान के उस सितारे को जानते हैं, जिसने हीरो नहीं खलनायक की भूमिका से अपनी पहचान बनाई, जबकि ना तो ये लुक्स के मामले में कपूर परिवार के किसी सदस्य से कम थे और न ही अभिनय के मामले में। हम बात कर रहे हैं कमल कपूर की, जो विलेन के रूप में मशहूर हुए थे।
विलेन बनकर मशहूर हुए कमल कपूर

कमल कपूर भी कपूर खानदान के ही सदस्य थे। कमल कपूर से पिता का नाम बशेश्वरनाथ कपूर था, जो पेशावर में इंपीरियल पुलिस में एक अधिकारी थे। कमल कपूर और पृथ्वीराज कपूर मौसेरे भाई थे। दोनों की मांएं बहनें थीं और पृथ्वीराज कपूर ने ही कमल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने में मदद की थी। उन्होंने उन्हें अपने पृथ्वी थिएटर में मौका दिया। इस रिश्ते से वह राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर के चाचा हुए। एक तरफ जहां कपूर खानदान के अन्य सदस्य हीरो बनकर अपनी पहचान बना रहे थे तो वहीं कमल कपूर ने खलनायक के तौर पर अलग पहचान हासिल की और उस दौर के सबसे बड़े खलनायकों में से एक बने।
500 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

कमल कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिंदी ही नहीं, पंजाबी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया और खुद को इंडस्ट्री के सबसे बड़े खलनायकों में से एक के तौर पर स्थापित किया और दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने में सफल रहे। कमल कपूर ने तो इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया, जिसके चलते उनके बेटे कपिल ने भी इंडस्ट्री में पहचान बनाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए और निराशा हाथ लगी।

इन फिल्मों में निभाए विलेन के रोल

कमल कपूर द्वारा निभाए कुछ यादगार किरदारों की बात करें तो उनका सबसे यादगार किरदार अमिताभ बच्चन स्टारर ‘डॉन’ (1978) में नारंग था। इसके अलावा उन्होंने ‘मर्द’ में जनरल डायर के किरदार से भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने ‘पाकीजा’, ‘दीवार’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्मों में भी अपनी खलनायकी से दर्शकों को हैरान कर दिया।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img