सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

अब और बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, चलने वाली है शीत लहर, IMD ने जारी किया घने कोहरे का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में धूप नहीं निकल रही है। इस वजह से तापमान और नीचे जा रहा है।दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप है। ठंड के चलते उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों और जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है, क्योंकि शनिवार सुबह राजधानी में घने कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 3 से 6 जनवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में शीत लहर (Cold Wave) चलने की संभावना है।9.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिल्ली का न्यूनतम तापमान
आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 2.2 डिग्री अधिक है।

सबसे कम आयानगर में रहा न्यूनतम तापमान
लोधी रोड में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 17.2 डिग्री सेल्सियस, रिज में 14 डिग्री सेल्सियस और पालम में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम और लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, इसके बाद रिज पर 8.7 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शनिवार को घना कोहरा रहने की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान लगभग 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी ने 3 से 6 जनवरी के बीच दिल्ली और हरियाणा के कुछ इलाकों में शीत लहर (Cold Wave) चलने का अनुमान लगाया है।

चलेगी शीत लहर
बता दें कि शीत लहर तब घोषित की जाती है, जब न्यूनतम तापमान औसत तापमान से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। शुक्रवार को सफदरजंग में सुबह 1:30 बजे से 2 बजे के बीच सबसे कम दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई , जो बाद में 2:30 बजे तक बढ़कर 1,200 मीटर हो गई।

वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार
मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 236 रहा, जो पिछले दिन के 380 से अधिक है। वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार का संकेत मिला है।

संबंधित समाचार

जोहरान ममदानी ने उमर खालिद को लिखी चिट्ठी तो भड़की भाजपा, राहुल गांधी पर लगा दिया बड़ा आरोप, जानें

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को चिट्ठी लिखी है जिसपर विवाद खड़ा हो...

भारत के इस पड़ोसी देश में कांप गई धरती, जानें रिक्टर स्केल पर कितनी रही भूकंप की तीव्रता

नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र काठमांडू से...

तिरुपति: नशे में मंदिर के शिखर पर चढ़कर शराब मांगने लगा शख्स, पुलिस को 3 घंटे तक करनी पड़ी मशक्कत; सामने आया VIDEO

तिरुपति शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर में स्थित प्रसिद्ध श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर में एक युवक गोपुरम...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img