सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

लाल किले पर धमाके से पहले आधी दिल्ली घूमा आतंकी उमर! पुलिस के CCTV में बिना मास्क के कैद हुई तस्वीर

नई दिल्ली: लाल किला धमाका मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस के पास आतंकी उमर के करीब 50 जगहों के सीसीटीवी फुटेज हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आतंकी उमर जब फरीदाबाद से दिल्ली में घुसा तो इसने लगभग आधी दिल्ली का चक्कर लगाया। दिल्ली पुलिस की मैपिंग के हिसाब से बीते 10 नवंबर को दोपहर 3 बजे से पहले उसने दिल्ली की कई जगहों पर गाड़ी घुमाई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पहले ये फरीदाबाद से साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में कई जगह देखा गया। वहां से ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, फिर ईस्ट से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की रिंग रोड, इसके बाद नार्थ डिस्ट्रिक्ट गया। फिर आतंकी उमर यहां से नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के अशोक विहार गया. यहां उमर कुछ खाने के लिए रुका था। वहां से दोबारा उमर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट आया जहां ये मस्जिद गया और फिर वहां से लाल किला पार्किंग पर पहुंचा।

दिल्ली में कहां-कहां गया था आतंकी उमर?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आतंकी उमर 10 नवंबर को सुबह करीब 8 बजे बदरपुर में भी दिखा था। CCTV फुटेज में उमर, आसिफ अली रोड पर पैदल चलते हुए भी दिखा था। फिर कनॉट प्लेस होते हुए कार से लाल किला गया। धमाके से पहले आतंकी उमर आधी दिल्ली घूमा है. स्पेशली वह ईस्ट और नॉर्थ एंड सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट गया था। दिल्ली पुलिस की तरफ से ये भी पुष्टि की गई कि आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर को एक वायरल सीसीटीवी फुटेज में, लाल किले के पास तुर्कमान गेट मस्जिद में देखा गया था।

विस्फोट के वक्त उमर ही चला रहा था कार

ये भी जान लीजिए कि लाल किला विस्फोट मामले की जांच तेजी से चल रही है। डीएनए टेस्टिंग में पुष्टि हो चुकी है कि कि विस्फोट करने वाली कार में मोहम्मद उमर ही था। उमर ही विस्फोट में इस्तेमाल कार चला रहा था। घटनास्थल से इकट्ठा किए गए अवशेषों के डीएनए नमूनों के विश्लेषण से ये पता चला है।

व्हाइट कॉलर नेटवर्क की अहम कड़ी था उमर

गौरतलब है कि आतंकी मोहम्मद उमर पर्दाफाश किए जा चुके ”व्हाइट कॉलर नेटवर्क” का प्रमुख सदस्य था। वह जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के कोइल गांव का निवासी था। पुलिस ने बीते सोमवार को प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से कनेक्ट टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 3 डॉक्टरों सहित 8 लोगों को अरेस्ट किया था। इसी के कुछ घंटों बाद सोमवार शाम को लाल किला के पास ब्लास्ट हुआ था।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img