सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

टीम इंडिया इस दिन खेलेगी अपना अगला मुकाबला, नोट कीजिए सीरीज का शेड्यूल

IND vs NZ: भारतीय टीम अगले साल जनवरी में फिर से मैदान में उतरेगी। ​पहले वनडे सीरीज होगी, इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी नहीं किया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 समाप्त हो गया है। अब टीम इंडिया अगले साल फिर से मैदान में उतरती हुई नजर आएगी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज को जीतकर टीम इंडिया ने साल का अच्छा अंत किया है। अब अगले साल की बात की जाए तो जनवरी में टीम इंडिया मैदान में उतरेगी। अगली वनडे सीरीज है, इसका पूरा शेड्यूल नोट कर लीजिए, ताकि मैच कहीं आपसे छूट न जाए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगी तीन मैचों की वनडे सीरीज
भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ एक लंबी सीरीज खेलेगी। पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद होगी पांच टी20 मैचों की सीरीज। बीसीसीआई की ओर से टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन अभी वनडे के लिए टीम आनी बाकी है। जबकि वनडे सीरीज पहले खेली जाएगी। माना जा रहा है कि विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज होने पर टीम की घोषणा की जाएगी। खैर टीम का ऐलान जब होगा, तब हम आपको बताएंगे, ले​किन इससे पहले शेड्यूल के बारे में जानकारी हासिल कर लीजिए।

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा। इस दिन रविवार है। ये मैच वड़ोदरा में खेला जाना है। इसके बाद दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा। ये मैच राजकोट में है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में होगा। इसके बाद टी20 सीरीज होगी। फरवरी की शुरुआत में ही टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो जाएगा, इसलिए वनडे सीरीज का इस वक्त बहुत ज्यादा मायने नहीं रखेगी, लेकिन चूंकि वनडे सीरीज के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे, इसलिए इसको लेकर फैंस के बीच जबरदस्त रोमांच बना हुआ है।

जल्द किया जाएगा वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
वनडे सीरीज के मैच दोपहर में शुरू होकर रात तक चलेंगे, साथ ही तीन में से दो मैच तो संडे को हैं, इसलिए आपको बहुत ज्यादा दिक्कत मैचों को देखने के लिए नहीं होगी। अब इंतजार इस बात का किया जा रहा है कि वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा। ताकि इस बात की पुष्टि हो पाए कि कोहली और रोहित इस सीरीज में खेल रहे हैं, साथ ही बाकी और कौन से खिलाड़ी स्क्वाड का हिस्सा होंगे, इस पर से भी पर्दा हट जाएगा। उम्मीद है कि एक सप्ताह में टीम की घोषणा कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार

मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस में ट्रक ने मारी टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

असम के सोनितपुर में एक ट्रक और एम्बुलेंस की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। ये हादसा नेशनल हाइवे 15 पर हुआ।सोनितपुर:...

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी को कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हई याचिका

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी की ओर से दायर की गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।...

भारत को मिली बड़ी सफलता: पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण, दहल जाएंगे दुश्मन

रक्षा क्षेत्र में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण किया है। इस रॉकेट...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img